मोबाइल टावर पर चढ़ी मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला:घंटों चला रेस्क्यू; नीचे जुटी भीड़ से लगा जाम

मोबाइल टावर पर चढ़ी मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला:घंटों चला रेस्क्यू; नीचे जुटी भीड़ से लगा जाम

बिलासपुर के तखतपुर के पुराने बस स्टैंड के पास बुधवार सुबह एक मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला मोबाइल टावर पर चढ़ गई। महिला को टावर पर चढ़ा देखकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। उसे नीचे उतारने के लिए घंटों रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। महिला की हालत को देखते हुए पुलिस और रेस्क्यू टीम उसे सुरक्षित नीचे उतारने में पिछले 4 घंटे से जुटी हुई है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला अर्धनग्न नजर आ रही है। दरअसल, महिला सुबह करीब 10 बजे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। स्थानीय लोगों ने उसे नीचे उतारने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद बिलासपुर से रेस्क्यू टीम तखतपुर पहुंची और महिला को सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश शुरू की। भीड़ के कारण सड़क पर लगा जाम महिला को टावर पर चढ़ा देख लोगों की भीड़ जमा हो गई। इससे सड़क पर जाम की स्थिति बन गई और वाहनों की लंबी लाइन लग गई। पुलिस ने लोगों को मौके से दूर किया और ट्रैफिक व्यवस्था संभालने की कोशिश की। वहीं, रेस्क्यू टीम महिला को समझाकर सुरक्षित नीचे लाने में जुटी रही। टावर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल जिस मोबाइल टावर पर महिला चढ़ी थी, उसकी घेराबंदी टूटी हुई बताई जा रही है। लोगों का कहना है कि अगर टावर के आसपास सही तरीके से सुरक्षा और घेराबंदी होती तो महिला वहां तक नहीं पहुंच पाती।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *