जनगणना के लिए प्रतापगढ़ में प्रशिक्षण:80 फील्ड ट्रेनरों को मिली ट्रेनिंग, घर-घर जाकर ऑनलाइन डेटा करेंगे दर्ज

जनगणना के लिए प्रतापगढ़ में प्रशिक्षण:80 फील्ड ट्रेनरों को मिली ट्रेनिंग, घर-घर जाकर ऑनलाइन डेटा करेंगे दर्ज

प्रतापगढ़ में अभिषेक पांडेय और अवर प्रभारी अधिकारी (जनगणना) विमल कुमार के निर्देशन में बुधवार को संस्कार ग्लोबल एकेडमी में ‘जनगणना-2027’ के द्वितीय चरण के लिए 80 फील्ड ट्रेनरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हो गया है। प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर अखंड कुमार मिश्रा, वीरेंद्र कुमार प्रजापति, धीरज कुमार शर्मा और विमल कुमार मिश्रा ने फील्ड ट्रेनरों को अहम जानकारियां दीं। अधिकारियों ने बताया कि द्वितीय चरण की जनगणना में कुल 40 प्रश्न शामिल होंगे। प्रगणक (Enumerators) घर-घर जाकर लोगों से ये सवाल पूछेंगे और सारी जानकारी सीधे ऑनलाइन दर्ज करेंगे। शिविर में ट्रेनरों को जनगणना की पूरी कार्यप्रणाली, समय-सारणी, विधिक पहलुओं के साथ-साथ प्रगणक व पर्यवेक्षकों की भूमिका बारीकी से समझाई गई। इसके अलावा लेआउट तैयार करने, नजरी नक्शा बनाने, जनांकिकीय विवरण, जीवनसाथी, धर्म, राष्ट्रीयता और जाति संबंधी आंकड़े जुटाने का भी गहन प्रशिक्षण दिया गया। इस महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनगणना निदेशालय की मानसी सिंह, दिनेश सिंह, धर्मेंद्र ओझा, राहुल शर्मा, शशांक कुमार उमरवैश्य, संदीप यादव, शशिकांत मिश्रा और रूपेश ओझा सहित सभी 80 फील्ड ट्रेनर मुख्य रूप से मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *