Share Market Today: मेटल, आईटी और ऑटो सेक्टर में गिरावट से टूटा बाजार, जानिए किन शेयरों में हुआ अधिक नुकसान

Share Market Today: मेटल, आईटी और ऑटो सेक्टर में गिरावट से टूटा बाजार, जानिए किन शेयरों में हुआ अधिक नुकसान

भारतीय शेयर बाजार आज बुधवार को गिरावट के साथ बंद हुआ है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 0.59 फीसदी या 429 अंक गिरकर 72,638 पर बंद हुआ। बाजार बंद होते समय सेंसेक्स पैक के 30 शेयरों में से 4 शेयर हरे निशान पर और 26 शेयर लाल निशान पर थे। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी आज 0.76 फीसदी या 173 अंक की गिरावट के साथ 22,603 पर बंद हुआ है।

मेटल, ऑटो और IT सेक्टर में गिरावट

सेक्टोरल सूचकांकों की बात करें, तो आज सबसे अधिक गिरावट निफ्टी मेटल में 2.33 फीसदी दर्ज हुई है। इसके अलावा, निफ्टी ऑटो में 1.58 फीसदी, निफ्टी आईटी में 1.34 फीसदी, निफ्टी एफएमसीजी में 0.89 फीसदी, निफ्टी फार्मा में 0.43 फीसदी, निफ्टी रियल्टी में 1.77 फीसदी, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 1.14 फीसदी, निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 0.26 फीसदी और निफ्टी सीमेंट में 0.88 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई है। इससे इतर निफ्टी पीएसयू बैंक में 1 फीसदी, निफ्टी मीडिया में 0.69 फीसदी और निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.08 फीसदी की तेजी दर्ज हुई है।

सेंसेक्स के शेयरों का हाल

BSE
PC: BSE

निफ्टी-50 के इन शेयरों में दर्ज हुई सबसे अधिक गिरावट

कंपनी का नाम शेयर प्राइस (₹) प्रतिशत चेंज
टाइटन 4,377.00 -3.80%
अडानी एंटरप्राइजेज 2,743.00 -3.75%
हिंडाल्को 910.85 -3.15%
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (BEL) 378.30 -2.35%
जेएसडब्ल्यू स्टील 1,230.00 -2.35%
इंफोसिस 992.00 -2.16%
एशियन पेंट्स 2,372.10 -2.15%
महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) 2,800.00 -1.93%
अडानी पोर्ट्स 1,750.10 -1.87%
एलएंडटी 3,701.50 -1.82%
श्रीराम फाइनेंस 948.00 -1.77%
टाटा स्टील 175.64 -1.71%
पावर ग्रिड 253.05 -1.61%
ग्रेसिम 2,921.10 -1.61%
एचसीएल टेक्नोलॉजीज 1,185.00 -1.61%
सोर्स- एनएसई

निफ्टी-50 के इन शेयरों में दर्ज हुई तेजी

कंपनी का नाम शेयर प्राइस (₹) प्रतिशत चेंज
कोटक महिंद्रा बैंक 440.00 +1.88%
बीएसई 3,356.00 +1.54%
भारती एयरटेल 1,833.90 +1.29%
आईसीआईसीआई बैंक 1,357.50 +1.09%
कोल इंडिया 414.50 +0.69%
मैक्स हेल्थकेयर 908.00 +0.61%
एचडीएफसी लाइफ 546.05 +0.39%
बजाज फाइनेंस 963.85 +0.08%
अपोलो हॉस्पिटल्स 7,917.00 +0.03%
सोर्स- एनएसई

(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी मात्र है। यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर मार्केट/म्यूचुअल फंड में निवेश जोखिम भरा होता है। कहीं भी पैसा लगाने से पहले अपने निवेश सलाहकार से परामर्श लें।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *