कानपुर में आचार्य नरेन्द्र देव नगर निगम गहिला महाविद्यालय में संस्कृत विभाग द्वारा 06 से 07 अक्टूबर 2026 तक ‘स्वास्थ्य एवं प्राकृतिक चिकित्सा’ विषय पर द्वि-दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का समापन आज हुआ। समापन सत्र में मुख्य अतिथि अरविन्द सिंह स्वारष्ट प्रशिक्षक उपस्थित रहे। इस सत्र का उद्देश्य शिक्षकों और छात्राओं के साथ संवाद स्थापित कर प्राकृतिक चिकित्सा को जन-जन तक पहुंचाना और स्वस्थ जीवन शैली को अपनाने के लिए प्रेरित करना था। समापन सत्र का शुभारम्भ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और वैदिक वन्दना से हुआ। संस्कृत विभाग प्रभारी प्रो० गमता शुक्ला ने अतिथियों और प्रतिभागियों का स्वागत किया। प्राचार्या प्रो० अर्चना सक्सेना ने प्रतिभागियों को पौष्टिक आहार लेने और इलेक्ट्रिक गैजेट्स का अत्यधिक प्रयोग न करने के लिए प्रेरित किया। मुख्य अतिथि अरविन्द सिंह ने छात्राओं और शिक्षिकाओं के साथ संवाद किया और स्वास्थ्य संबंधी प्रश्नों के सकारात्मक उत्तर दिए। प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा किए और कार्यशाला को ज्ञानवर्धक बताया। अंत में प्राचार्य ने प्रतिभागियों को स्वस्थ जीवन शैली अपनाने की शपथ दिलाई। कार्यशाला का संचालन डॉ० सन्नो देवी ने किया।

