पूर्णिया के थाना चौक का नाम अब सेवा चौक:पीएम मोदी के 25 साल के सेवाकाल पर भाजपा ने निकाली ज्योति यात्रा, विधायक बोले- अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का सम्मान बढ़ाया

पूर्णिया के थाना चौक का नाम अब सेवा चौक:पीएम मोदी के 25 साल के सेवाकाल पर भाजपा ने निकाली ज्योति यात्रा, विधायक बोले- अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का सम्मान बढ़ाया

पूर्णिया में भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 साल के सेवाकाल पर ‘विकसित संकल्प सभा’ का आयोजन किया। इस दौरान थाना चौक का नाम बदलकर ‘सेवा चौक’ करने की घोषणा की गई। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक ‘सेवा ज्योति यात्रा’ भी निकाली। यह मशाल यात्रा कला भवन से शुरू होकर पूर्णिया के थाना चौक तक पहुंची, जहां मशाल स्थापित की गई। सभा में पीएम मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर देश के प्रधानमंत्री तक के 25 वर्षों के जनसेवा के सफर को साझा किया गया। 25 वर्षों की ऐतिहासिक विकास यात्रा पर चर्चा कला भवन में आयोजित विकसित भारत संकल्प सभा के दौरान वक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2001 से 2026 तक के 25 वर्षों के सेवाकाल सीएम से पीएम तक के योगदान पर प्रकाश डाला। भाजपा एमएलसी मोहन लाल गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2001 से 2026 तक निरंतर 25 वर्षों तक जनसेवा के क्षेत्र में मिसाल कायम की है। उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर देश के प्रधानमंत्री तक के अपने कार्यकाल में देश के विकास और प्रशासनिक व्यवस्था को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। तेरा वैभव अमर रहे मां, हम दिन चार रहे ना रहे की भावना पूर्णिया के सदर विधायक विजय खेमका ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के बेमिसाल सेवाकाल के उपलक्ष्य में कला भवन परिसर में सेवा संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया । सबने प्रधानमंत्री के वक्तव्य को सुना। विधायक ने कहा कि तेरा वैभव अमर रहे मां, हम दिन चार रहे ना रहे की भावना के साथ प्रधानमंत्री देश को समर्पित होकर शक्तिशाली बनाने में जुटे हैं। इस सभा के बाद एक विशाल सेवा ज्योति यात्रा निकाली गई। इस यात्रा का उद्देश्य 140 करोड़ देशवासियों को साथ लेकर विकसित भारत के संकल्प को साकार करना और जन-जन तक प्रधानमंत्री के सेवा कार्यों के संदेश को पहुंचाना है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का मान-सम्मान बढ़ा पूर्व मंत्री एवं बनमनखी विधायक कृष्ण कुमार ऋषि ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 25 वर्षों का सेवाकाल स्वर्णिम और ऐतिहासिक रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने न केवल देश में विकास की नई इबारत लिखी है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का सम्मान और मान-सम्मान भी काफी बढ़ाया है। उनके 25 वर्षों की जनसेवा और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से इस सेवा ज्योति यात्रा का आयोजन किया गया है। विधायक ने आगे कहा कि इस मशाल यात्रा और संकल्प सभा के माध्यम से आम जनता को देश निर्माण और विकसित भारत के निर्माण में अपना बहुमूल्य योगदान देने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। सेवा ज्योति यात्रा का आयोजन कार्यक्रम के बाद कला भवन परिसर से कार्यकर्ताओं की ओर से सेवा ज्योति यात्रा मशाल जुलूस निकाली गई। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री द्वारा किए गए जनकल्याणकारी कार्यों एवं विकसित भारत के संकल्प को 140 करोड़ देशवासियों तथा आम जनमानस तक पहुंचाना है। थाना चौक का नया नाम सेवा चौक यात्रा के समापन स्थल थाना चौक पर सेवा ज्योति को स्थापित किया गया। भाजपा नेताओं ने औपचारिक रूप से घोषणा करते हुए कहा कि आज से इस स्थान को थाना चौक के बजाय सेवा चौक के नाम से जाना जाएगा। कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं ने 140 करोड़ देशवासियों के साथ मिलकर भारत को एक विकसित भारत बनाने के प्रधानमंत्री के संकल्प को दोहराया और आम जनता से भी इस राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में सहयोग देने का आह्वान किया। पूर्णिया में भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 साल के सेवाकाल पर ‘विकसित संकल्प सभा’ का आयोजन किया। इस दौरान थाना चौक का नाम बदलकर ‘सेवा चौक’ करने की घोषणा की गई। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक ‘सेवा ज्योति यात्रा’ भी निकाली। यह मशाल यात्रा कला भवन से शुरू होकर पूर्णिया के थाना चौक तक पहुंची, जहां मशाल स्थापित की गई। सभा में पीएम मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर देश के प्रधानमंत्री तक के 25 वर्षों के जनसेवा के सफर को साझा किया गया। 25 वर्षों की ऐतिहासिक विकास यात्रा पर चर्चा कला भवन में आयोजित विकसित भारत संकल्प सभा के दौरान वक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2001 से 2026 तक के 25 वर्षों के सेवाकाल सीएम से पीएम तक के योगदान पर प्रकाश डाला। भाजपा एमएलसी मोहन लाल गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2001 से 2026 तक निरंतर 25 वर्षों तक जनसेवा के क्षेत्र में मिसाल कायम की है। उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर देश के प्रधानमंत्री तक के अपने कार्यकाल में देश के विकास और प्रशासनिक व्यवस्था को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। तेरा वैभव अमर रहे मां, हम दिन चार रहे ना रहे की भावना पूर्णिया के सदर विधायक विजय खेमका ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के बेमिसाल सेवाकाल के उपलक्ष्य में कला भवन परिसर में सेवा संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया । सबने प्रधानमंत्री के वक्तव्य को सुना। विधायक ने कहा कि तेरा वैभव अमर रहे मां, हम दिन चार रहे ना रहे की भावना के साथ प्रधानमंत्री देश को समर्पित होकर शक्तिशाली बनाने में जुटे हैं। इस सभा के बाद एक विशाल सेवा ज्योति यात्रा निकाली गई। इस यात्रा का उद्देश्य 140 करोड़ देशवासियों को साथ लेकर विकसित भारत के संकल्प को साकार करना और जन-जन तक प्रधानमंत्री के सेवा कार्यों के संदेश को पहुंचाना है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का मान-सम्मान बढ़ा पूर्व मंत्री एवं बनमनखी विधायक कृष्ण कुमार ऋषि ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 25 वर्षों का सेवाकाल स्वर्णिम और ऐतिहासिक रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने न केवल देश में विकास की नई इबारत लिखी है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का सम्मान और मान-सम्मान भी काफी बढ़ाया है। उनके 25 वर्षों की जनसेवा और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से इस सेवा ज्योति यात्रा का आयोजन किया गया है। विधायक ने आगे कहा कि इस मशाल यात्रा और संकल्प सभा के माध्यम से आम जनता को देश निर्माण और विकसित भारत के निर्माण में अपना बहुमूल्य योगदान देने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। सेवा ज्योति यात्रा का आयोजन कार्यक्रम के बाद कला भवन परिसर से कार्यकर्ताओं की ओर से सेवा ज्योति यात्रा मशाल जुलूस निकाली गई। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री द्वारा किए गए जनकल्याणकारी कार्यों एवं विकसित भारत के संकल्प को 140 करोड़ देशवासियों तथा आम जनमानस तक पहुंचाना है। थाना चौक का नया नाम सेवा चौक यात्रा के समापन स्थल थाना चौक पर सेवा ज्योति को स्थापित किया गया। भाजपा नेताओं ने औपचारिक रूप से घोषणा करते हुए कहा कि आज से इस स्थान को थाना चौक के बजाय सेवा चौक के नाम से जाना जाएगा। कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं ने 140 करोड़ देशवासियों के साथ मिलकर भारत को एक विकसित भारत बनाने के प्रधानमंत्री के संकल्प को दोहराया और आम जनता से भी इस राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में सहयोग देने का आह्वान किया।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *