पटना- सैटेलाइट सिटी बनाने पर राकेश टिकैत का बड़ा आरोप:बोले- 2013 का सर्किल रेट नहीं चलेगा, किसानों को जमीन का उचित मुआवजा दे सरकार

पटना- सैटेलाइट सिटी बनाने पर राकेश टिकैत का बड़ा आरोप:बोले- 2013 का सर्किल रेट नहीं चलेगा, किसानों को जमीन का उचित मुआवजा दे सरकार

किसान नेता राकेश टिकैत आज बुधवार को पटना पहुंचे। यहां सांसद सुधाकर सिंह के आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए उन्होंने बिहार सरकार की सैटेलाइट सिटी बनाने की योजना को लेकर किसानों की जमीन के मुआवजे का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि सरकार सैटेलाइट सिटी बनाने की योजना तो बना रही है, लेकिन किसानों से जमीन लेते समय उन्हें उचित कीमत नहीं दी जा रही है। 2013 के सर्किल रेट पर जमीन लेने का आरोप राकेश टिकैत ने कहा कि किसानों से 2013 के सर्किल रेट के आधार पर जमीन लेने की बात की जा रही है। इतने वर्षों में हर चीज की कीमत बढ़ गई, लेकिन किसानों की जमीन का सर्किल रेट उसी हिसाब से नहीं बढ़ाया गया। सरकार को बताना चाहिए कि जमीन की कीमत बढ़ाने में देरी क्यों हो रही है। पहले सर्किल रेट बढ़ाने की मांग उन्होंने कहा कि अगर जमीन की कीमत 2013 के हिसाब से ही रखनी है तो बाकी चीजों की कीमत भी 2013 के हिसाब से ही रखी जाए। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि अगर सर्किल रेट वही है तो सोने समेत दूसरी चीजों के रेट भी 2013 के हिसाब से होने चाहिए। शहर-अस्पताल बनाइए, लेकिन वाजिब मूल्य दीजिए- राकेश टिकैत राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार शहर और अस्पताल बनाने के लिए किसानों की जमीन ले रही, इसमें उन्हें आपत्ति नहीं है। लेकिन जमीन के बदले किसानों को उसका वाजिब मूल्य दिया जाए। उन्होंने कहा कि किसानों के उचित मुआवजे को लेकर उनकी लड़ाई जारी रहेगी। 2013 का सर्किल रेट नहीं चलेगा- राकेश टिकैत टिकैत ने कहा कि वह बिहार सरकार को यह बताने आए हैं कि सैटेलाइट सिटी का निर्माण करना अच्छी बात है, लेकिन इसके लिए किसानों की जमीन लेने से पहले उन्हें उचित मूल्य दिया जाना चाहिए। उन्होंने साफ कहा, ‘किसानों की जमीन के लिए 2013 का सर्किल रेट स्वीकार नहीं किया जाएगा।’ किसान नेता राकेश टिकैत आज बुधवार को पटना पहुंचे। यहां सांसद सुधाकर सिंह के आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए उन्होंने बिहार सरकार की सैटेलाइट सिटी बनाने की योजना को लेकर किसानों की जमीन के मुआवजे का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि सरकार सैटेलाइट सिटी बनाने की योजना तो बना रही है, लेकिन किसानों से जमीन लेते समय उन्हें उचित कीमत नहीं दी जा रही है। 2013 के सर्किल रेट पर जमीन लेने का आरोप राकेश टिकैत ने कहा कि किसानों से 2013 के सर्किल रेट के आधार पर जमीन लेने की बात की जा रही है। इतने वर्षों में हर चीज की कीमत बढ़ गई, लेकिन किसानों की जमीन का सर्किल रेट उसी हिसाब से नहीं बढ़ाया गया। सरकार को बताना चाहिए कि जमीन की कीमत बढ़ाने में देरी क्यों हो रही है। पहले सर्किल रेट बढ़ाने की मांग उन्होंने कहा कि अगर जमीन की कीमत 2013 के हिसाब से ही रखनी है तो बाकी चीजों की कीमत भी 2013 के हिसाब से ही रखी जाए। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि अगर सर्किल रेट वही है तो सोने समेत दूसरी चीजों के रेट भी 2013 के हिसाब से होने चाहिए। शहर-अस्पताल बनाइए, लेकिन वाजिब मूल्य दीजिए- राकेश टिकैत राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार शहर और अस्पताल बनाने के लिए किसानों की जमीन ले रही, इसमें उन्हें आपत्ति नहीं है। लेकिन जमीन के बदले किसानों को उसका वाजिब मूल्य दिया जाए। उन्होंने कहा कि किसानों के उचित मुआवजे को लेकर उनकी लड़ाई जारी रहेगी। 2013 का सर्किल रेट नहीं चलेगा- राकेश टिकैत टिकैत ने कहा कि वह बिहार सरकार को यह बताने आए हैं कि सैटेलाइट सिटी का निर्माण करना अच्छी बात है, लेकिन इसके लिए किसानों की जमीन लेने से पहले उन्हें उचित मूल्य दिया जाना चाहिए। उन्होंने साफ कहा, ‘किसानों की जमीन के लिए 2013 का सर्किल रेट स्वीकार नहीं किया जाएगा।’  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *