भाजपा जिला संयोजक मंच पर कुर्सी न मिलने से भड़के:मैहर में हुआ विवाद; नेताओं से बहस हुई, बाद में मिली जगह

भाजपा जिला संयोजक मंच पर कुर्सी न मिलने से भड़के:मैहर में हुआ विवाद; नेताओं से बहस हुई, बाद में मिली जगह

मैहर जिला मुख्यालय में बुधवार को मां शारदा मंदिर मार्ग पर ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ हुई। विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी और अन्य कार्यकर्ताओं ने दीप जलाकर कार्यक्रम शुरू किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी वर्चुअल माध्यम से जुड़े और लोगों को संबोधित किया। इसी दौरान भाजपा के जिला संयोजक विश्वनाथ तिवारी मंच पर जगह न मिलने से नाराज हो गए। उन्होंने मौजूद नेताओं और अधिकारियों के सामने नाराजगी जताई। इस दौरान उनकी मंच पर मौजूद लोगों से तीखी बहस भी हुई। वायरल वीडियो में तिवारी ने नाराजगी में कुछ गलत शब्दों का भी इस्तेमाल किया। इस अचानक हुई घटना से कुछ देर के लिए कार्यक्रम स्थल पर अजीब स्थिति बन गई। मंच पर मौजूद लोगों ने उन्हें समझाने और शांत कराने की कोशिश की। नाराजगी कम न होने पर विश्वनाथ तिवारी कार्यक्रम छोड़कर जाने लगे। मौजूद नेताओं ने उन्हें समझाया और मंच पर जगह दी। प्रधानमंत्री के संबोधन के दौरान कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी, भाजपा पदाधिकारी और आम नागरिक मौजूद थे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *