बागपत के टटीरी कस्बे में एक छात्र से बेरहमी से मारपीट का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। यह घटना करीब एक हफ्ते पहले की है, जब छात्र जिम कर रहा था। फुटेज में दिख रहा है कि एक व्यक्ति जिम में पहुंचा और किसी बात को लेकर छात्र से कहासुनी हुई। इसके बाद आरोपी ने छात्र पर एक मिनट में करीब 55 बार हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल छात्र कृष्णा अहेड़ा निवासी है, जिसका बागपत के अस्पताल में इलाज कराया गया। फिलहाल उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है। नियमों के मुताबिक कार्रवाई की पीड़ित परिवार ने आरोपी पर कार्रवाई की मांग की है। यह घटना 1 अक्टूबर की शाम की है। इसका सीसीटीवी फुटेज 7 अक्टूबर की सुबह करीब 10 बजे से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कोतवाली प्रभारी मनोज चाहल ने बताया कि मामले की जांच कर नियमों के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।

