मोदी के जन्मदिन पर सेवा ज्योति यात्रा:गांधीनगर तिराहे पर लाइव प्रसारण देखा, विकसित भारत का संकल्प दोहराया गया

मोदी के जन्मदिन पर सेवा ज्योति यात्रा:गांधीनगर तिराहे पर लाइव प्रसारण देखा, विकसित भारत का संकल्प दोहराया गया

उन्नाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर बुधवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा ज्योति यात्रा और विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया गया। सुबह करीब 10 बजे गांधीनगर तिराहे पर हुए कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक पहुंचे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का लाइव प्रसारण भी दिखाया गया। कार्यक्रम में उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी मुख्य अतिथि रहीं। जिला प्रभारी एवं विधान परिषद सदस्य संतोष सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी, विधायक पंकज गुप्ता, बंबा लाल दिवाकर और आशुतोष शुक्ला समेत कई पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। जिलाधिकारी घनश्याम मीणा और पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह ने भी कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता यात्रा में हुए शामिल सेवा संकल्प अभियान के तहत निकाली गई सेवा ज्योति यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर सेवा और विकसित भारत के संकल्प को लोगों तक पहुंचाने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने सेवा, विकास और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को आगे बढ़ाने की बात कही।
केंद्र की योजनाओं का किया गया जिक्र सभा में वक्ताओं ने केंद्र सरकार की योजनाओं और उनसे लोगों को मिल रहे लाभ का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ पाने वाले लोगों में प्रधानमंत्री के प्रति विश्वास और आभार का भाव है। वक्ताओं ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में हुए विकास कार्यों को भी गिनाया। मंच से प्रधानमंत्री को दी गई जन्मदिन की बधाई कार्यक्रम में वक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके लंबे समय तक देश की सेवा करने की कामना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत का मान-सम्मान पूरी दुनिया में बढ़े। कार्यक्रम के दौरान ‘सेवा का प्रकाश, विकसित भारत का विश्वास’ का संदेश दिया गया। अधिकारी और पुलिस बल भी रहा तैनात कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता मिश्रा, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष अरुण सिंह, विधान परिषद सदस्य रामचंद्र सिंह प्रधान, पूर्व जिलाध्यक्ष आनंद अवस्थी, सरोज सिंह चौहान समेत अन्य जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम संयोजक जिला उपाध्यक्ष सुशील तिवारी ने व्यवस्थाएं संभालीं। सुरक्षा को लेकर पुलिस बल तैनात रहा और अधिकारियों ने आयोजन स्थल का निरीक्षण किया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *