कैथल में सड़क हादसा, दो बहनों के भाई की मौत:अज्ञात वाहन ड्राइवर टक्कर मारकर भागा, किठाना की घटना

कैथल में सड़क हादसा, दो बहनों के भाई की मौत:अज्ञात वाहन ड्राइवर टक्कर मारकर भागा, किठाना की घटना

कैथल के गांव किठाना में बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन का ड्राइवर टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया। इस हादसे में करीब 27 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा देर रात को हुआ, जब वह बाइक पर सवार होकर गांव के मुख्य मार्ग पर कैथल-जींद मार्ग से जा रहा था। अज्ञात वाहन का ड्राइवर उसे टक्कर मारकर भाग गया। मृतक की पहचान गांव किठाना के रहने वाले 27 वर्षीय युवक सतीश के रूप में हुई है। राहगीरों ने जैसे ही घटना को देखा तो इसकी सूचना किठाना चौकी पुलिस को दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए कैथल नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। डॉक्टरों ने मृत बताया किठाना चौकी इंचार्ज सुनील कुमार ने बताया कि पुलिस के पास देर रात को सूचना आई थी कि गांव किठाना के पास हादसा हो गया है। उनकी टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई और मृतक की पहचान कर परिजनों को सूचित किया। उसे परिजनों की सहायता से अस्पताल ले जाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने भी उसे मृत घोषित कर दिया। मेहनत मजदूरी करता था युवक उन्होंने बताया कि मृतक युवक सतीश दो बहनों का इकलौता भाई था। वह मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने अज्ञात वाहन के ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *