मोतिहारी के चितरंजन का ओडिशा की अंडर-18 में चयन:अंडर-25 राष्ट्रीय लॉन बाउल्स चैंपियनशिप में भी खेलेंगे

मोतिहारी के चितरंजन का ओडिशा की अंडर-18 में चयन:अंडर-25 राष्ट्रीय लॉन बाउल्स चैंपियनशिप में भी खेलेंगे

मोतिहारी के ढाका प्रखंड के परसा निवासी चितरंजन कुमार का ओडिशा में होने वाली पहली अंडर-18 और छठी अंडर-25 राष्ट्रीय लॉन बाउल्स चैंपियनशिप के लिए चयन हुआ है। उनके चयन से जिले के खेल प्रेमियों में खुशी है। चितरंजन कुमार फिलहाल पूर्वी चंपारण के शारीरिक शिक्षा कार्यालय में कर्मचारी हैं। उन्हें बिहार सरकार की ‘मेडल लाओ नौकरी पाओ’ योजना के तहत मोतिहारी समाहरणालय में क्लर्क के पद पर नौकरी मिली थी। राष्ट्रीय प्रतियोगिता की तैयारी के लिए पटना के गुलजारबाग खेल परिसर में दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर चल रहा है। चितरंजन भी इस शिविर में शामिल होकर अपनी तैयारी कर रहे हैं। लॉन बाउल्स खिलाड़ियों में खुशी उनके चयन से पूर्वी चंपारण के खेल प्रेमियों और लॉन बाउल्स खिलाड़ियों में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने उन्हें बधाई दी और राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन करने की शुभकामनाएं दीं। खेल प्रेमियों का कहना है कि चितरंजन का चयन जिले में लॉन बाउल्स खेल को नई पहचान देगा और युवा खिलाड़ियों को भी प्रेरित करेगा। बिहार में यह खेल नया है, लेकिन इसकी पॉपुलैरिटी बढ़ रही है। मोतिहारी के ढाका प्रखंड के परसा निवासी चितरंजन कुमार का ओडिशा में होने वाली पहली अंडर-18 और छठी अंडर-25 राष्ट्रीय लॉन बाउल्स चैंपियनशिप के लिए चयन हुआ है। उनके चयन से जिले के खेल प्रेमियों में खुशी है। चितरंजन कुमार फिलहाल पूर्वी चंपारण के शारीरिक शिक्षा कार्यालय में कर्मचारी हैं। उन्हें बिहार सरकार की ‘मेडल लाओ नौकरी पाओ’ योजना के तहत मोतिहारी समाहरणालय में क्लर्क के पद पर नौकरी मिली थी। राष्ट्रीय प्रतियोगिता की तैयारी के लिए पटना के गुलजारबाग खेल परिसर में दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर चल रहा है। चितरंजन भी इस शिविर में शामिल होकर अपनी तैयारी कर रहे हैं। लॉन बाउल्स खिलाड़ियों में खुशी उनके चयन से पूर्वी चंपारण के खेल प्रेमियों और लॉन बाउल्स खिलाड़ियों में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने उन्हें बधाई दी और राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन करने की शुभकामनाएं दीं। खेल प्रेमियों का कहना है कि चितरंजन का चयन जिले में लॉन बाउल्स खेल को नई पहचान देगा और युवा खिलाड़ियों को भी प्रेरित करेगा। बिहार में यह खेल नया है, लेकिन इसकी पॉपुलैरिटी बढ़ रही है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *