India vs Pakistan: भारत और पाकिस्तान की टीमें 2027 वनडे वर्ल्ड कप में भिड़ेंगी। 16-1 के रिकॉर्ड के बावजूद पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज को ऐसी उम्मीद है कि…नीचे पढ़ें पूरी अपडेट।
India vs Pakistan Cricket Head to Head: क्रिकेट में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला सिर्फ कहने के लिए हो गया है। कई लोगों का मानना है कि दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर होती है। इन्ही में से एक हैं पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज सोहेल तनवीर। लेकिन जब आंकड़ों पर नजर डालते हैं, तो तस्वीर बदली नजर आती है।
भारत का पलड़ा रहा है भारी
बता दें भारत और पाकिस्तान के बीच ICC वर्ल्ड कप और टी20 वर्ल्ड कप में अब तक 17 मुकाबले हुए हैं। इनमें भारत ने 16 मैच जीते हैं। पाकिस्तान को सिर्फ एक मुकाबले में जीत मिली है। यही वजह है कि आंकड़ों में भारत का पलड़ा काफी भारी नजर आता है।
हालांकि, तनवीर का मानना है कि पुराने रिकॉर्ड से ज्यादा जरूरी उस दिन का प्रदर्शन होगा। उनका कहना है कि भारत-पाकिस्तान मैच में हमेशा अलग तरह का रोमांच रहता है। दुनियाभर के क्रिकेट फैंस इस मुकाबले का इंतजार करते हैं। दोनों देशों के बीच लंबे समय से बाइलेटरल क्रिकेट नहीं हो रहा है। ऐसे में फैंस को दोनों टीमों को आमतौर पर ICC टूर्नामेंट या एशिया कप में ही देखने का मौका मिलता है।
तनवीर बोले- मुकाबला कांटे का होना चाहिए
सोहेल तनवीर ने कहा कि भारत-पाकिस्तान मैच हमेशा खास होता है। वह खुद भी इस मुकाबले का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन उनके लिए सिर्फ जीत मायने नहीं रखती। उनके मुताबिक मुकाबला कड़ा होना चाहिए। दोनों टीमों को अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलना चाहिए। अंत में कौन जीतता है, यह बाद की बात है। सबसे जरूरी है कि फैंस को शानदार मुकाबला देखने को मिले।
तनवीर ने भारत में खेलने के अपने अनुभव भी साझा किए। वह IPL में खेल चुके हैं। उन्होंने भारत के खिलाफ कई मुकाबलों में हिस्सा लिया। उन्होंने भारत में अपना टेस्ट डेब्यू भी किया था। उनका कहना है कि उन्हें हाई-प्रेशर वाले मैच पसंद थे। यहां तक कि ईडन गार्डन्स में जब पूरी भीड़ उनके खिलाफ होती थी, तब भी उन्हें चुनौती का आनंद आता था।
फैंस का दबाव सबसे बड़ा
भारत-पाकिस्तान मैच में खिलाड़ियों पर दबाव काफी ज्यादा होता है। दोनों देशों के फैंस अपनी टीम को जीतते हुए देखना चाहते हैं। यही उम्मीद खिलाड़ियों के लिए सबसे बड़ा दबाव बन जाती है। तनवीर के मुताबिक हर खिलाड़ी इस दबाव को अलग तरीके से संभालता है।
बता दें 2027 वनडे वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान को ग्रुप A में रखा गया है। दोनों के बीच ग्रुप स्टेज का मुकाबला 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग में खेला जाएगा। इस ग्रुप में ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, जिम्बाब्वे और क्वालिफायर A की टीम भी शामिल होगी। वर्ल्ड कप की मेजबानी दक्षिण अफ्रीका, नामीबिया और जिम्बाब्वे करेंगे। अब सभी की नजरें इस हाई-वोल्टेज मुकाबले पर हैं।
Sports – Patrika | CMS






INDIA VS PAKISTAN MATCH GETS OVER 100,000 TICKET APPLICATIONS!