वायरल गरबा ट्रांजिशन लुक में चार चांद लगाएंगे ये Nail Art Hacks, बिंदी और पुरानी ज्वेलरी से बनाएं खूबसूरत डिजाइन 

वायरल गरबा ट्रांजिशन लुक में चार चांद लगाएंगे ये Nail Art Hacks, बिंदी और पुरानी ज्वेलरी से बनाएं खूबसूरत डिजाइन 

Garba Nail Art: नवरात्रि के पास आते ही गरबा लुक को लेकर महिलाओं में एक्साइटमेंट दिखने लगती है। कौन सा आउटफिट पहनना है, कैसी ज्वेलरी रखनी है और मेकअप कैसा होगा, इसकी तैयारी पहले से शुरू हो जाती है। अब इसी लुक में नेल आर्ट ट्रेंड भी जुड़ गया है। इन दिनों सोशल मीडिया पर गरबा लुक के साथ नेल्स फ्लॉन्ट करते हुए ट्रांजिशन वीडियो लोग बनाना पसंद कर रहे हैं, जिन्हें यूजर्स भी काफी पसंद कर रहे हैं। इसमें महिलाएं कार में बैठकर पहले सिंपल अंदाज में वीडियो शुरू करती हैं और फिर अपने पूरे गरबा लुक के साथ खूबसूरत नेल्स फ्लॉन्ट करती हैं। ऐसे में अगर आप भी ऐसा नेल आर्ट ट्राई करना चाहती हैं, तो इसे घर पर कुछ आसान चीजों की मदद से बना सकती हैं।

बिंदी से बनाएं गरबा थीम नेल आर्ट

बिंदी से गरबा थीम नेल आर्ट करने के लिए सबसे पहले अलग अलग साइज और शेप की छोटी और खूबसूरत फैंसी बिंदी ले लें। इसके बाद नेल्स पर बेस कोट लगाकर उसे अच्छी तरह सूखने दें। अब अपनी पसंद की नेल पॉलिश लगाएं। नेल पॉलिश सूखने के बाद अलग अलग नेल्स पर अलग डिजाइन और स्टाइल की बिंदी चिपका दें। आखिर में ऊपर से ट्रांसपेरेंट टॉप कोट लगाएं। इससे बिंदी अच्छी तरह सेट हो जाएगी और नेल आर्ट ज्यादा समय तक टिका रहेगा।

स्टोन से दें मिरर वर्क वाला लुक

गरबा आउटफिट के साथ मिरर वर्क काफी अच्छा लगता है। ऐसे में इसी तरह का टच नेल्स पर भी दिया जा सकता है। इसके लिए छोटे सिल्वर या गोल्डन नेल स्टोन लें। पहले नेल्स पर अपनी पसंद की नेल पॉलिश लगाएं और उसे सूखने दें। इसके बाद नेल आर्ट ग्लू की मदद से स्टोन को नेल्स पर लगाएं। आप एक बड़े स्टोन के आसपास छोटे स्टोन लगाकर मिरर वर्क जैसा डिजाइन बना सकती हैं। सभी नेल्स पर स्टोन लगाने के बजाय कुछ नेल्स पर ही यह डिजाइन बनाएं, इससे लुक ज्यादा खूबसूरत और बैलेंस्ड लगेगा। नेल्स से स्टोन हटाते समय उन्हें खींचने के बजाय धीरे से निकालें, ताकि नेल्स को नुकसान न पहुंचे।

टूथपिक या पिन से बनाएं नेल आर्ट

घर में रखी टूथपिक या हेयरपिन के गोल हिस्से से भी आसानी से नेल आर्ट बनाया जा सकता है। इसके लिए पहले नेल्स पर अपनी पसंद की नेल पॉलिश लगाएं। अब टूथपिक या पिन के गोल हिस्से को दूसरी रंग की नेल पॉलिश में हल्का सा लेकर नेल्स पर छोटे छोटे डॉट्स लगाएं। अलग अलग रंगों के डॉट्स से फूल, पत्तियां या गरबा थीम वाले छोटे पैटर्न बनाए जा सकते हैं। डिजाइन सूखने के बाद ऊपर से ट्रांसपेरेंट टॉप कोट लगा दें।

अगर आप थोड़ा हैवी नेल लुक चाहती हैं, तो फेक नेल्स पर भी DIY डिजाइन बना सकती हैं। इसके लिए फेक नेल्स पर पहले नेल पॉलिश और स्टोन से डिजाइन तैयार करें। अगर आप ज्वेलरी का छोटा हिस्सा लगाना चाहती हैं, तो नेल चार्म या नेल आर्ट एक्सेसरीज का भी इस्तेमाल कर सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *