भोजपुर में नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या:शादी के बाद दहेज के लिए पति करता था टॉर्चर, गले पर गोल निशान; ससुराल वाले फरार

भोजपुर में नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या:शादी के बाद दहेज के लिए पति करता था टॉर्चर, गले पर गोल निशान; ससुराल वाले फरार

भोजपुर जिले के सिकरहट्टा थाना क्षेत्र के देव पोखरा गांव में मंगलवार को गला दबाकर एक नवविवाहित की हत्या कर दी गई। मृतका के गर्दन पर काला रंग का गोल निशान पाया गया है। परिजन द्वारा ससुराल वालों पर दहेज को लेकर हत्या करने का आरोप लगाया जा रहा है। घटना को लेकर गांव एवं आसपास की इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना पाकर स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है। जानकारी के अनुसार मृतका सिकरहट्टा थाना क्षेत्र के देव पोखरा गांव निवासी हरेंद्र कुमार साह की 21 वर्षीया पत्नी निभा कुमारी है। 5 महीने पहले ही हुई थी शादी इधर, मृतक के जीजा दीपक कुमार ने बताया कि रोहतास जिला के कच्छवां थाना क्षेत्र के कंचन बिगहा गांव निवासी मृतका के पिता विजय साह ने बीते 25 अप्रैल को सिकरहट्टा थाना क्षेत्र के देव पोखरा गांव निवासी हरेंद्र कुमार साह से अपनी पुत्री निभा कुमारी की शादी लेनदेन के साथ हिंदू रीति-रिवाज से की थी। उसे समय उनके द्वारा दो लाख रुपये नगद, एक बाइक एवं अन्य सामान उपहार में दिया गया था। मृतका के जीजा ने दहेज के लिए गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया शादी के कुछ दिन बाद से ही उसके पति व ससुराल वालों द्वारा पैसे एवं अन्य सामान की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। जिसको लेकर वह जब भी घर पर फोन करती तो, बोलती कि ससुराल वालों द्वारा उसे पैसे और अन्य को लेकर बराबर टॉर्चर किया जा रहा है। इसी बीच उन्हें सूचना मिली के उनकी बेटी निभा कुमारी की मौत हो गई है। सूचना पाकर परिजन उसके ससुराल देव पोखरा गांव पहुंचे तो, उन्होंने देखा कि उनकी बेटी घर में बरामदे में जमीन पर पड़ी हुई है। तब उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी। वहीं दूसरी तरफ मृतका के जीजा दीपक कुमार ने उसके पति एवं ससुराल वालों पर दहेज में पैसे एवं अन्य सामान की मांग को लेकर उसकी गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद से आरोपी पक्ष फरार इस संबंध में थानाध्यक्ष सनोज कुमार ने बताया कि घटनास्थल पर एफएसएल की टीम को बुलाया गया था। एफएसएल की टीम द्वारा घटनास्थल से साक्ष्य इकट्ठा किया गया। उन्होंने बताया कि उसके मायके वालों ने ससुराल वालों द्वारा गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया जा रहा है। मौके से ससुराल वाले फरार थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जाता है कि मृतका अपने चार बहन व एक भाई में छोटी थी। उसकी शादी पांच माह पूर्व हुई थी। घटना के बाद मृतका के घर में कोहराम मच गया। उसकी मां एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। भोजपुर जिले के सिकरहट्टा थाना क्षेत्र के देव पोखरा गांव में मंगलवार को गला दबाकर एक नवविवाहित की हत्या कर दी गई। मृतका के गर्दन पर काला रंग का गोल निशान पाया गया है। परिजन द्वारा ससुराल वालों पर दहेज को लेकर हत्या करने का आरोप लगाया जा रहा है। घटना को लेकर गांव एवं आसपास की इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना पाकर स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है। जानकारी के अनुसार मृतका सिकरहट्टा थाना क्षेत्र के देव पोखरा गांव निवासी हरेंद्र कुमार साह की 21 वर्षीया पत्नी निभा कुमारी है। 5 महीने पहले ही हुई थी शादी इधर, मृतक के जीजा दीपक कुमार ने बताया कि रोहतास जिला के कच्छवां थाना क्षेत्र के कंचन बिगहा गांव निवासी मृतका के पिता विजय साह ने बीते 25 अप्रैल को सिकरहट्टा थाना क्षेत्र के देव पोखरा गांव निवासी हरेंद्र कुमार साह से अपनी पुत्री निभा कुमारी की शादी लेनदेन के साथ हिंदू रीति-रिवाज से की थी। उसे समय उनके द्वारा दो लाख रुपये नगद, एक बाइक एवं अन्य सामान उपहार में दिया गया था। मृतका के जीजा ने दहेज के लिए गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया शादी के कुछ दिन बाद से ही उसके पति व ससुराल वालों द्वारा पैसे एवं अन्य सामान की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। जिसको लेकर वह जब भी घर पर फोन करती तो, बोलती कि ससुराल वालों द्वारा उसे पैसे और अन्य को लेकर बराबर टॉर्चर किया जा रहा है। इसी बीच उन्हें सूचना मिली के उनकी बेटी निभा कुमारी की मौत हो गई है। सूचना पाकर परिजन उसके ससुराल देव पोखरा गांव पहुंचे तो, उन्होंने देखा कि उनकी बेटी घर में बरामदे में जमीन पर पड़ी हुई है। तब उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी। वहीं दूसरी तरफ मृतका के जीजा दीपक कुमार ने उसके पति एवं ससुराल वालों पर दहेज में पैसे एवं अन्य सामान की मांग को लेकर उसकी गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद से आरोपी पक्ष फरार इस संबंध में थानाध्यक्ष सनोज कुमार ने बताया कि घटनास्थल पर एफएसएल की टीम को बुलाया गया था। एफएसएल की टीम द्वारा घटनास्थल से साक्ष्य इकट्ठा किया गया। उन्होंने बताया कि उसके मायके वालों ने ससुराल वालों द्वारा गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया जा रहा है। मौके से ससुराल वाले फरार थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जाता है कि मृतका अपने चार बहन व एक भाई में छोटी थी। उसकी शादी पांच माह पूर्व हुई थी। घटना के बाद मृतका के घर में कोहराम मच गया। उसकी मां एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *