पटना- पुलिस दीदी को थप्पड़ मारने वाला NEET अभ्यर्थी फरार:रिश्तेदार ने लगाए थाने में मारपीट और ₹60 हजार लेने के आरोप, दो साथियों की पहचान; तलाश जारी

पटना- पुलिस दीदी को थप्पड़ मारने वाला NEET अभ्यर्थी फरार:रिश्तेदार ने लगाए थाने में मारपीट और ₹60 हजार लेने के आरोप, दो साथियों की पहचान; तलाश जारी

पटना के रामकृष्णा नगर इलाके में पुलिस दीदी को थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल होने के बाद चर्चा में आया आरोपी गुलाम अली अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। वह पटना में रहकर NEET की तैयारी करता था। बीते दिन पुलिस दीदी से कहासुनी के दौरान उसने उन्हें थप्पड़ मार दिया था। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पटना पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया। गुलाम अली के दो साथियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की, लेकिन वह पकड़ में नहीं आया। रिश्तेदार ने लगाया हिरासत में प्रताड़ित करने का आरोप गुलाम अली के रिश्तेदार शमशाद आलम ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शमशाद का कहना है कि वह करीब 20 वर्षों से पटना में रह रहा है और जिम ट्रेनर है। उसके मुताबिक, उसके साले से जुड़े मामले में पुलिस ने उसे और उसके भांजे को राजा बाजार से हिरासत में लिया था। आरोप है कि थाने में दोनों के साथ बार-बार मारपीट और प्रताड़ना की गई। छत पर ले जाकर 150-200 लाठियां मारने का दावा शमशाद ने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मी उसे छत पर ले गए और वहां डेढ़ से 200 लाठियां मारीं गई। उसने यह भी दावा किया कि उसे छोड़ने के एवज में 60 हजार रुपए की मांग की गई। उसकी पत्नी ने ATM से रुपए निकालकर दिए। इसके बाद रविवार शाम करीब 7:30 बजे उसे और उसके रिश्तेदारों को छोड़ दिया गया। LNJP में कराया इलाज, जांच शुरू शमशाद ने बताया कि रिहाई के बाद 4 अक्टूबर की रात उसने और उसके भांजे ने LNJP अस्पताल में इलाज कराया। उसने पुलिस की कार्रवाई की शिकायत अधिकारियों से की है। मामला पूर्वी एसपी शैलजा दास के संज्ञान में आने के बाद पुलिस की ओर से जांच शुरू कराई गई है। जांच में यह स्पष्ट होगा कि हिरासत में मारपीट और रुपए मांगने के आरोपों में कितनी सच्चाई है। पुलिस दीदी को थप्पड़ मारने के मामले में भी मुख्य आरोपी गुलाम अली की तलाश में टीम संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। पटना के रामकृष्णा नगर इलाके में पुलिस दीदी को थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल होने के बाद चर्चा में आया आरोपी गुलाम अली अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। वह पटना में रहकर NEET की तैयारी करता था। बीते दिन पुलिस दीदी से कहासुनी के दौरान उसने उन्हें थप्पड़ मार दिया था। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पटना पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया। गुलाम अली के दो साथियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की, लेकिन वह पकड़ में नहीं आया। रिश्तेदार ने लगाया हिरासत में प्रताड़ित करने का आरोप गुलाम अली के रिश्तेदार शमशाद आलम ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शमशाद का कहना है कि वह करीब 20 वर्षों से पटना में रह रहा है और जिम ट्रेनर है। उसके मुताबिक, उसके साले से जुड़े मामले में पुलिस ने उसे और उसके भांजे को राजा बाजार से हिरासत में लिया था। आरोप है कि थाने में दोनों के साथ बार-बार मारपीट और प्रताड़ना की गई। छत पर ले जाकर 150-200 लाठियां मारने का दावा शमशाद ने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मी उसे छत पर ले गए और वहां डेढ़ से 200 लाठियां मारीं गई। उसने यह भी दावा किया कि उसे छोड़ने के एवज में 60 हजार रुपए की मांग की गई। उसकी पत्नी ने ATM से रुपए निकालकर दिए। इसके बाद रविवार शाम करीब 7:30 बजे उसे और उसके रिश्तेदारों को छोड़ दिया गया। LNJP में कराया इलाज, जांच शुरू शमशाद ने बताया कि रिहाई के बाद 4 अक्टूबर की रात उसने और उसके भांजे ने LNJP अस्पताल में इलाज कराया। उसने पुलिस की कार्रवाई की शिकायत अधिकारियों से की है। मामला पूर्वी एसपी शैलजा दास के संज्ञान में आने के बाद पुलिस की ओर से जांच शुरू कराई गई है। जांच में यह स्पष्ट होगा कि हिरासत में मारपीट और रुपए मांगने के आरोपों में कितनी सच्चाई है। पुलिस दीदी को थप्पड़ मारने के मामले में भी मुख्य आरोपी गुलाम अली की तलाश में टीम संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *