सीतामढ़ी में हत्या के 3 आरोपियों का एनकाउंटर:पुलिस को देखकर फायरिंग की, मौके से पिस्टल, बाइक मिली; प्रॉपर्टी डीलर को मारी थीं 7 गोलियां

सीतामढ़ी में हत्या के 3 आरोपियों का एनकाउंटर:पुलिस को देखकर फायरिंग की, मौके से पिस्टल, बाइक मिली; प्रॉपर्टी डीलर को मारी थीं 7 गोलियां

सीतामढ़ी में एनकाउंटर हुआ है। पुलिस ने मर्डर के 3 आरोपियों को दौड़कार गोली मारी है। 25 जुलाई 2026 को प्रॉपर्टी डीलर दिनेश यादव की 7 गोली मारकर हत्या की गई थी। पुलिस के मुताबिक तीनों आरोपी इस मर्डर में शामिल थे। पुलिस इनकी तलाश में लगातार रेड कर रही थी। एनकाउंटर जिले के रीगा-परसौनी रोड पर हुआ है। पुलिस की गोली से घायल बदमाशों की पहचान सुनील कुशवाहा, मणि कुमार और इंदल कुमार के रूप में हुई है। तीनों के पास से 3 सेमी-ऑटोमेटिक पिस्टल और कारतूस जब्त किए गए हैं। एनकाउंटर के बाद की तस्वीरें देखिए अब सिलसिलेवार ढंग से पढ़िए पूरी खबर दिनेश यादव हत्याकांड के लिए गठित SIT को जानकारी मिली थी कि हत्याकांड में शामिल 3 बदमाश रीगा परसौनी रोड से गुजरने वाले हैं। पुलिस ने तुरंत घेराबंदी शुरू की और आने जाने वालों की चेकिंग करने लगी। तभी पुलिस को एक बाइक पर तीन लोग आते दिखे। पुलिस उनके आने का इंतजार करने लगी, लेकिन बदमाशों ने बाइक घुमा ली और वापस भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया, लेकिन तेज गति होने के कारण बाइक अनियंत्रित हो गई और तीनों बीच सड़क पर गिर पड़े। पुलिस को नजदीक आते देख बदमाशों ने फायरिंग की और भागने लगे। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की और गोली चलाई। पुलिस की गोली तीनों बदमाशों को पैर में लगी। गोली लगने के बाद तीनों जमीन पर गिर पड़े और पुलिस ने उन्हें अरेस्ट कर लिया। पुलिस के अनुसार, तीनों का लूट, हत्या समेत कई गंभीर आपराधिक मामलों में इतिहास रहा है। अब पुलिस दिनेश यादव हत्याकांड में तीनों की क्या रोल था इसको लेकर पूछताछ करेगी। सीतामढ़ी में प्रॉपर्टी डीलर की 7 गोली मारकर हुई थी हत्या 25 जुलाई 2026 को सीतामढ़ी में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक की पहचान दिनेश यादव (40) के रूप में हुई, जो चर्चित गैंगस्टर राकेश यादव का भाई था। दिनेश यादव को कुल 7 गोलियां लगी थी। पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने दिनेश यादव पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। उन्हें बाजू, कंधे और गर्दन के आसपास 7 गालियों लगी थीं। दिनेश यादव ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दिनेश यादव प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे। वहीं मृतक दिनेश यादव की पत्नी पूनम देवी ने बताया कि प्रॉपर्टी डीलर पुत्तू खान की हत्या मामले में उनके देवर और गैंगस्टर राकेश यादव का नाम सामने आया था। उनका आरोप है कि उसी मामले को लेकर पुत्तू खान के भाई की ओर से लगातार धमकियां मिल रही थीं। दिनेश यादव को दो बेटियां और एक बेटा है। बेटा कक्षा छठी का छात्र है, जबकि एक बेटी 11वीं और दूसरी बेटी 12वीं कक्षा में पढ़ती है। सीतामढ़ी में एनकाउंटर हुआ है। पुलिस ने मर्डर के 3 आरोपियों को दौड़कार गोली मारी है। 25 जुलाई 2026 को प्रॉपर्टी डीलर दिनेश यादव की 7 गोली मारकर हत्या की गई थी। पुलिस के मुताबिक तीनों आरोपी इस मर्डर में शामिल थे। पुलिस इनकी तलाश में लगातार रेड कर रही थी। एनकाउंटर जिले के रीगा-परसौनी रोड पर हुआ है। पुलिस की गोली से घायल बदमाशों की पहचान सुनील कुशवाहा, मणि कुमार और इंदल कुमार के रूप में हुई है। तीनों के पास से 3 सेमी-ऑटोमेटिक पिस्टल और कारतूस जब्त किए गए हैं। एनकाउंटर के बाद की तस्वीरें देखिए अब सिलसिलेवार ढंग से पढ़िए पूरी खबर दिनेश यादव हत्याकांड के लिए गठित SIT को जानकारी मिली थी कि हत्याकांड में शामिल 3 बदमाश रीगा परसौनी रोड से गुजरने वाले हैं। पुलिस ने तुरंत घेराबंदी शुरू की और आने जाने वालों की चेकिंग करने लगी। तभी पुलिस को एक बाइक पर तीन लोग आते दिखे। पुलिस उनके आने का इंतजार करने लगी, लेकिन बदमाशों ने बाइक घुमा ली और वापस भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया, लेकिन तेज गति होने के कारण बाइक अनियंत्रित हो गई और तीनों बीच सड़क पर गिर पड़े। पुलिस को नजदीक आते देख बदमाशों ने फायरिंग की और भागने लगे। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की और गोली चलाई। पुलिस की गोली तीनों बदमाशों को पैर में लगी। गोली लगने के बाद तीनों जमीन पर गिर पड़े और पुलिस ने उन्हें अरेस्ट कर लिया। पुलिस के अनुसार, तीनों का लूट, हत्या समेत कई गंभीर आपराधिक मामलों में इतिहास रहा है। अब पुलिस दिनेश यादव हत्याकांड में तीनों की क्या रोल था इसको लेकर पूछताछ करेगी। सीतामढ़ी में प्रॉपर्टी डीलर की 7 गोली मारकर हुई थी हत्या 25 जुलाई 2026 को सीतामढ़ी में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक की पहचान दिनेश यादव (40) के रूप में हुई, जो चर्चित गैंगस्टर राकेश यादव का भाई था। दिनेश यादव को कुल 7 गोलियां लगी थी। पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने दिनेश यादव पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। उन्हें बाजू, कंधे और गर्दन के आसपास 7 गालियों लगी थीं। दिनेश यादव ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दिनेश यादव प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे। वहीं मृतक दिनेश यादव की पत्नी पूनम देवी ने बताया कि प्रॉपर्टी डीलर पुत्तू खान की हत्या मामले में उनके देवर और गैंगस्टर राकेश यादव का नाम सामने आया था। उनका आरोप है कि उसी मामले को लेकर पुत्तू खान के भाई की ओर से लगातार धमकियां मिल रही थीं। दिनेश यादव को दो बेटियां और एक बेटा है। बेटा कक्षा छठी का छात्र है, जबकि एक बेटी 11वीं और दूसरी बेटी 12वीं कक्षा में पढ़ती है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *