कासगंज में नायब तहसीलदार पर हमला:8-10 लोगों ने बदसलूकी कर ड्राइवर से मोबाइल छीना, 4 ट्रैक्टर-ट्रॉली और लोडर लेकर भागे

कासगंज में नायब तहसीलदार पर हमला:8-10 लोगों ने बदसलूकी कर ड्राइवर से मोबाइल छीना, 4 ट्रैक्टर-ट्रॉली और लोडर लेकर भागे

कासगंज जिले के सोरों थाना क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई करने गए नायब तहसीलदार सुरेश बाबू पर हमला हुआ है। मंगलवार को खनन कर रहे 8-10 लोगों ने उनके साथ बदसलूकी की और ड्राइवर का मोबाइल भी छीन लिया। पुलिस ने 4 नामजद और 6 अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। नायब तहसीलदार सुरेश बाबू ने बताया, महाराजपुर में मेन रोड से 100 मीटर दूर अवैध खनन दिखा। उन्होंने ड्राइवर जीतू को खनन स्थल पर जाने को कहा। खनन कर रहे लोगों को पकड़ने की कोशिश में नायब तहसीलदार और ड्राइवर से मारपीट की गई। आरोपी चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक लोडर को मौके से भगा ले गए। लोडर मालिक राहुल राजपूत, ट्रैक्टर-ट्रॉली मालिक विकास यादव और दिलीप हैं। राजा नाम के युवक पर बदसलूकी का आरोप है। कासगंज पुलिस ने बताया, सोरों थाने में मामला दर्ज है। थाना प्रभारी को राजस्व विभाग से मिलकर आगे की कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *