स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड की बैठक में खेल कैलेंडर जारी, चयनित खिलाड़ियों का बीमा कराएगा विश्वविद्यालय

स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड की बैठक में खेल कैलेंडर जारी, चयनित खिलाड़ियों का बीमा कराएगा विश्वविद्यालय

रांची यूनिवर्सिटी अब गांव-कस्बों में खेल प्रतिभाओं की तलाश करेगा और मंच देकर प्रतिभा तराशेगा। खिलाड़ियों को प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं में अधिक अवसर देने के साथ उनका बीमा कराने की भी तैयारी है। मंगलवार को स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड की बैठक में 2026-27 के लिए खेल रणनीति तय की गई। खेल गतिविधियों के लिए 1.88 करोड़ रुपए का प्रस्ताव रखा गया, लेकिन मंजूरी नहीं मिल सकी। वीसी प्रो. सरोज शर्मा ने कहा कि आरयू खेल प्रतिभाओं का धनी रहा है। एशियाड स्वर्ण पदक विजेता हॉकी टीम की सदस्य सलीमा टेटे और निक्की प्रधान आरयू की छात्राएं रही हैं। जूनियर हॉकी चैंपियनशिप में चीन को हराने वाली टीम की सदस्य पार्वती कुमारी और विनीमा धान भी विश्वविद्यालय की छात्राएं हैं। नई प्रतिभाओं को खोजकर उन्हें हर सुविधा देना विवि का दायित्व है। बैठक में वीसी के अलावा डॉ. राजकुमार शर्मा, डॉ. सुदेश कुमार साहु, डॉ. दिलीप प्रसाद, सुमराय टेटे, डॉ. अबरार अहमद, राजेश कुमार सिंह, शिवेंद्र कुमार सिंह, विनोद कुमार सिंह, डॉ. राम मुर्मू, सैमी कुमार सिंह, चंचल भट्टाचार्य समेत अन्य मौजूद थे। यही बैठक यदि पहले हो गई होती तो महिला कबड्डी टीम आज ईस्ट जोन खेल रही होती। इस मुद्दे को लेकर दैनिक भास्कर ने लगातार खबर प्रकाशित िकया था। 3 अक्टूबर 2026 4 अक्टूबर 2026 6 अक्टूबर 2026 फुटबॉल-हॉकी से क्रिकेट और वुशु तक उपलब्धियां खेल एवं शारीरिक शिक्षा निदेशक डॉ. अनिल बीरेंद्र कुल्लू ने 2025-26 की खेल रिपोर्ट प्रस्तुत की । पुरुष फुटबॉल टीम ईस्ट जोन चैंपियन बनकर खेलो इंडिया के लिए क्वालिफाई हुई। महिला फुटबॉल टीम दूसरे स्थान पर रही। महिला हॉकी टीम ईस्ट जोन में तीसरे और ऑल इंडिया में चौथे स्थान पर रहने के साथ खेलो इंडिया के लिए क्वालिफाई किया। वुशु में पुरुष-महिला टीमों ने 5 स्वर्ण, 4 रजत और 4 कांस्य पदक जीते। महिला क्रिकेट टीम पहली बार ईस्ट जोन में चौथे स्थान पर रहकर ऑल इंडिया के लिए क्वालिफाई हुई। महिला तीरंदाजी टीम भी खेलो इंडिया के लिए क्वालिफाई किया। स्पोटर्स कंट्रोल बोर्ड ने सभी कॉलेजों को पांच इवेंट की तैयारी कराने के लिए कहा है। इसमें एथलेटिक्स अनिवार्य होना चाहिए। 2026-27 के इंटर कॉलेज खेलों के लिए चयन समितियों की सूची जारी की गई। वॉलीबॉल और क्रिकेट बॉल खरीदने पर सहमति बनी। रांची यूनिवर्सिटी अब गांव-कस्बों में खेल प्रतिभाओं की तलाश करेगा और मंच देकर प्रतिभा तराशेगा। खिलाड़ियों को प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं में अधिक अवसर देने के साथ उनका बीमा कराने की भी तैयारी है। मंगलवार को स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड की बैठक में 2026-27 के लिए खेल रणनीति तय की गई। खेल गतिविधियों के लिए 1.88 करोड़ रुपए का प्रस्ताव रखा गया, लेकिन मंजूरी नहीं मिल सकी। वीसी प्रो. सरोज शर्मा ने कहा कि आरयू खेल प्रतिभाओं का धनी रहा है। एशियाड स्वर्ण पदक विजेता हॉकी टीम की सदस्य सलीमा टेटे और निक्की प्रधान आरयू की छात्राएं रही हैं। जूनियर हॉकी चैंपियनशिप में चीन को हराने वाली टीम की सदस्य पार्वती कुमारी और विनीमा धान भी विश्वविद्यालय की छात्राएं हैं। नई प्रतिभाओं को खोजकर उन्हें हर सुविधा देना विवि का दायित्व है। बैठक में वीसी के अलावा डॉ. राजकुमार शर्मा, डॉ. सुदेश कुमार साहु, डॉ. दिलीप प्रसाद, सुमराय टेटे, डॉ. अबरार अहमद, राजेश कुमार सिंह, शिवेंद्र कुमार सिंह, विनोद कुमार सिंह, डॉ. राम मुर्मू, सैमी कुमार सिंह, चंचल भट्टाचार्य समेत अन्य मौजूद थे। यही बैठक यदि पहले हो गई होती तो महिला कबड्डी टीम आज ईस्ट जोन खेल रही होती। इस मुद्दे को लेकर दैनिक भास्कर ने लगातार खबर प्रकाशित िकया था। 3 अक्टूबर 2026 4 अक्टूबर 2026 6 अक्टूबर 2026 फुटबॉल-हॉकी से क्रिकेट और वुशु तक उपलब्धियां खेल एवं शारीरिक शिक्षा निदेशक डॉ. अनिल बीरेंद्र कुल्लू ने 2025-26 की खेल रिपोर्ट प्रस्तुत की । पुरुष फुटबॉल टीम ईस्ट जोन चैंपियन बनकर खेलो इंडिया के लिए क्वालिफाई हुई। महिला फुटबॉल टीम दूसरे स्थान पर रही। महिला हॉकी टीम ईस्ट जोन में तीसरे और ऑल इंडिया में चौथे स्थान पर रहने के साथ खेलो इंडिया के लिए क्वालिफाई किया। वुशु में पुरुष-महिला टीमों ने 5 स्वर्ण, 4 रजत और 4 कांस्य पदक जीते। महिला क्रिकेट टीम पहली बार ईस्ट जोन में चौथे स्थान पर रहकर ऑल इंडिया के लिए क्वालिफाई हुई। महिला तीरंदाजी टीम भी खेलो इंडिया के लिए क्वालिफाई किया। स्पोटर्स कंट्रोल बोर्ड ने सभी कॉलेजों को पांच इवेंट की तैयारी कराने के लिए कहा है। इसमें एथलेटिक्स अनिवार्य होना चाहिए। 2026-27 के इंटर कॉलेज खेलों के लिए चयन समितियों की सूची जारी की गई। वॉलीबॉल और क्रिकेट बॉल खरीदने पर सहमति बनी।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *