हरमू रोड स्थित श्याम मंदिर में आश्विन कृष्ण पक्ष की इंदिरा एकादशी पर सुबह मंदिर के पट खुलते ही भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। प्रातः 5:30 बजे मंगला आरती हुई और मंदिर परिसर “हारे के सहारे” के जयकारों से गूंज उठा। अध्यक्ष गोपाल मुरारका, मनोज खेतान और श्याम सुंदर शर्मा की मौजूदगी में श्याम बाबा का मनोहारी शृंगार किया गया। शाम को 9:30 बजे से अखंड ज्योति प्रज्वलित की गई, भोग अर्पित हुआ और भजन-संकीर्तन चला। श्रवण ढांढनिया ने गणेश वंदना से शुरुआत कराई। देर रात आरती के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। इधर, अग्रसेन पथ स्थित श्याम मंदिर में श्याम प्रभु को नवीन वस्त्र पहनाकर स्वर्ण आभूषणों से सजाया गया। मंदिर में विराजमान बजरंगबली और शिव परिवार का भी शृंगार किया गया। भजन-संकीर्तन हुआ। मौके पर गोपी किशन ढांढनियां, चंद्र प्रकाश बागला, सुमित पोद्दार समेत अन्य श्रद्धालु थे। हरमू रोड स्थित श्याम मंदिर में आश्विन कृष्ण पक्ष की इंदिरा एकादशी पर सुबह मंदिर के पट खुलते ही भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। प्रातः 5:30 बजे मंगला आरती हुई और मंदिर परिसर “हारे के सहारे” के जयकारों से गूंज उठा। अध्यक्ष गोपाल मुरारका, मनोज खेतान और श्याम सुंदर शर्मा की मौजूदगी में श्याम बाबा का मनोहारी शृंगार किया गया। शाम को 9:30 बजे से अखंड ज्योति प्रज्वलित की गई, भोग अर्पित हुआ और भजन-संकीर्तन चला। श्रवण ढांढनिया ने गणेश वंदना से शुरुआत कराई। देर रात आरती के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। इधर, अग्रसेन पथ स्थित श्याम मंदिर में श्याम प्रभु को नवीन वस्त्र पहनाकर स्वर्ण आभूषणों से सजाया गया। मंदिर में विराजमान बजरंगबली और शिव परिवार का भी शृंगार किया गया। भजन-संकीर्तन हुआ। मौके पर गोपी किशन ढांढनियां, चंद्र प्रकाश बागला, सुमित पोद्दार समेत अन्य श्रद्धालु थे।

