मेरठ में श्रमिक स्वास्थ्य शिविर:27 श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण, 12 का नया पंजीयन

मेरठ में श्रमिक स्वास्थ्य शिविर:27 श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण, 12 का नया पंजीयन

मेरठ में श्रम विभाग की ओर से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाए जा रहे संकल्प सेवक कार्यक्रम के तहत मंगलवार को खंड विकास सभागार में श्रमिक सम्मान स्वास्थ्य शिविर एवं जागरूकता कैंप आयोजित किया गया। शिविर का उद्देश्य उप्र भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की विभिन्न योजनाओं का प्रचार-प्रसार कर श्रमिकों को उनका लाभ दिलाना रहा। शिविर में 27 श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। वहीं, 12 श्रमिकों का नया पंजीयन और आठ श्रमिकों के पंजीयन का नवीनीकरण किया गया। श्रमिकों को कल्याणकारी योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और पंजीयन की जानकारी दी गई। उन्हें योजनाओं का लाभ लेने के लिए पंजीयन व आवेदन कराने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में सहायक विकास अधिकारी डोली चौधरी, श्रम प्रवर्तन अधिकारी विनय कुमार दुबे और शशिकांत पांडे मौजूद रहे। यूपी श्रम आयुक्त राजेश मिश्रा ने बताया कि 17 अक्टूबर तक जिले के सभी ब्लॉकों में जागरूकता, पंजीयन और स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *