झांसी की सब्जी मंडी में युवक ने लगाई आग:40 दुकानें जलीं, दुकानदार बोले-हमें मिटाकर यहां बिल्डिंग खड़ी करना चाहते हैं माफिया

झांसी की सब्जी मंडी में युवक ने लगाई आग:40 दुकानें जलीं, दुकानदार बोले-हमें मिटाकर यहां बिल्डिंग खड़ी करना चाहते हैं माफिया

झांसी के सीपरी बाजार की सब्जी मंडी में बुधवार तड़के एक युवक ने पेट्रोल डालकर दुकानों में आग लगा दी। आग इतनी तेजी से फैली कि मंडी की करीब 40 दुकानें और उनमें रखा सब्जी समेत अन्य सामान जलकर राख हो गया। घटना के बाद मंडी में अफरा-तफरी मच गई। दुकानदारों के मुताबिक आग से करीब 45 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। सब्जी विक्रेताओं के मुताबिक मंडी के गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरे में एक युवक बुधवार सुबह करीब 5 बजे मंडी में आता दिखाई दे रहा है। आरोप है कि युवक पेट्रोल लेकर आया था और उसने दुकानों में पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इसके बाद वह मौके से निकल गया। कुछ ही देर में आग ने आसपास की दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग की सूचना मिलते ही सीपरी बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर दुकानदारों से घटना की जानकारी ली। वहीं, आग लगने के कारणों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी युवक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि आग में उनकी दुकानों के साथ ही बड़ी मात्रा में सब्जी और अन्य सामान जल गया। इससे उन्हें करीब 45 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। पीड़ित सब्जी विक्रेताओं ने सीपरी बाजार थाने में अज्ञात युवक के खिलाफ शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *