SDM ने अधिवक्ता को ‘बिचौलिया’ कहा:वकीलों ने अधिकारी पूजा सोनी का बहिष्कार किया, संघ ने जताई आपत्ति

SDM ने अधिवक्ता को ‘बिचौलिया’ कहा:वकीलों ने अधिकारी पूजा सोनी का बहिष्कार किया, संघ ने जताई आपत्ति

नरसिंहपुर के गोटेगांव में एसडीएम पूजा सोनी और अधिवक्ताओं के बीच मंगलवार को विवाद हुआ। यह मामला जाति प्रमाण पत्र के लिए एसडीएम कार्यालय पहुंचे अधिवक्ता भगवत सिंह से जुड़ा है। अधिवक्ता ने बताया कि वे जाति प्रमाण पत्र के सिलसिले में एसडीएम कार्यालय पहुंचे थे। एसडीएम ने उन्हें शाम 5:30 बजे आने को कहा। तय समय पर पहुंचने पर दोनों में विवाद शुरू हुआ। आरोप है कि तभी एसडीएम पूजा सोनी ने अधिवक्ता को बिचौलिया कह दिया। बात बढ़ने पर एसडीएम कार्यालय में कई अधिवक्ता जमा हो गए। एडवोकेट संघ अध्यक्ष मनीष अंगिरा के नेतृत्व में अधिवक्ता मौके पर पहुंचे। उन्होंने एसडीएम के व्यवहार पर आपत्ति जताई और विरोध दर्ज कराया। सम्मान के खिलाफ व्यवहार किया एडवोकेट संघ अध्यक्ष मनीष अंगिरा ने कहा कि अधिवक्ता भगवत सिंह के साथ हुआ व्यवहार समुदाय के सम्मान के खिलाफ है। इसके बाद अधिवक्ताओं ने एसडीएम पूजा सोनी का बहिष्कार करने का फैसला किया है। बातचीत से विवाद हुआ एसडीएम पूजा सोनी ने अपने पक्ष में घटना पर सफाई दी। उनका कहना है कि ऑफिस के काम के दौरान हुई बातचीत से विवाद हुआ।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *