करणी सेना ने की UGC RollBack की मांग:मऊगंज में 12 अक्टूबर को निकलेगी पैदल यात्रा, अपर कलेक्टर को दिया ज्ञापन

करणी सेना ने की UGC RollBack की मांग:मऊगंज में 12 अक्टूबर को निकलेगी पैदल यात्रा, अपर कलेक्टर को दिया ज्ञापन

करणी सेना और स्वर्ण समाज मऊगंज में UGC Roll Back की मांग को लेकर शांतिपूर्ण पैदल यात्रा निकालेगा। मंगलवार शाम जिलाध्यक्ष मनोज सिंह बन्ना के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। इसमें यात्रा की अनुमति मांगी गई है। यह यात्रा 12 अक्टूबर को होगी। इसका मकसद मांगों के बारे में जागरूकता फैलाना और प्रशासन के सामने अपनी बात रखना है। आयोजकों के मुताबिक, यात्रा सिंचाई कॉलोनी, न्यू बस स्टैंड और चाक मोड़ से शुरू होकर कलेक्ट्रेट तक पहुंचेगी। यहां कलेक्टर को ज्ञापन दिया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। करणी सेना ने प्रशासन से यात्रा की अनुमति के साथ पुलिस और यातायात व्यवस्था के लिए भी अनुरोध किया है। आयोजकों ने शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक कार्यक्रम का भरोसा दिया है, जिससे कानून-व्यवस्था पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *