भूत-प्रेत का साया बताकर चांदी के चेन उतरवाई:रतलाम में ठगी करने वाले नाबालिग समेत दो बदमाश पकड़ाए; चेन खरीदने वाला ज्वेलर्स भी आरोपी

भूत-प्रेत का साया बताकर चांदी के चेन उतरवाई:रतलाम में ठगी करने वाले नाबालिग समेत दो बदमाश पकड़ाए; चेन खरीदने वाला ज्वेलर्स भी आरोपी

रतलाम के सैलाना में रविवार को घर पर अकेली महिला को भूत-प्रेत और ग्रह-क्लेश का डर दिखाकर चांदी की चेन ठगने वाले दो बदमाश समेत एक नाबालिग को पकड़ा है। बदमाशों ने चेन ठगने के बाद ज्वेलर्स को बेच दी। पुलिस ने ज्वेलर्स को भी आरोपी बनाया है। सैलाना थाना पुलिस के अनुसार ग्राम कोटड़ा में 4 अक्टूबर को महिला बापूड़ी पति डिंडोर घर पर अकेली थी। बदमाश पहलवान नाथ (24) पिता फंदा नाथ निवासी नाथ फलिया, बामनिया जिला झाबुआ और उसका नाबालिग साथी वहां पहुंचे। दोनों ने महिला को घर में भूत-प्रेत का साया होने और ग्रह-क्लेश की समस्या बताई। महिला को अपनी बातों में लिया। समस्या दूरी करने का झांसा देते हुए महिला से पानी का लोटा मंगवाया। महिला के गले में पहनी चांदी की चेन उतरवाकर कर लोटे में डलवाई। महिला ने जैसे ही चेन लोटे में डाली। दोनों आरोपी महिला को बातों में लेकर वहां से गायब हो गए। बाद में पता चला कि वह चेन ले गए। बाद में महिला ने परिजनों को इस बारे में जानकारी दी। पुलिस जांच में जुटी। मोबाइल दूसरी जगह छोड़कर गए थे
वारदात के समय आरोपियों के पास अपना मोबाइल नहीं था। उन्होंने मोबाइल सैलाना के दिलीप मार्ग स्थित एक मोबाइल दुकान पर चार्जिंग के लिए रखा था। चेन बेचने के बाद दोनों मोबाइल लेने वापस सैलाना पहुंचे। संदिग्ध गतिविधियों को देखकर दुकानदार को शक हुआ। फिर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची, दोनों को पकड़कर थाने लाई। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने कोटड़ा में महिला के साथ की गई वारदात को कबूल लिया। गर्भवती पत्नी को भर्ती कराने आया था आरोपी पुलिस पूछताछ में मुख्य आरोपी पहलवान नाथ ने बताया कि वह अपनी गर्भवती पत्नी को लेकर रतलाम मेडिकल कॉलेज आया था। पत्नी को भर्ती कराने के बाद वह अपने नाबालिग साथी के साथ सैलाना की ओर ग्राम कोटड़ा पहुंचा। यहीं दोनों ने महिला को निशाना बनाकर वारदात को अंजाम दिया। रतलाम में आकर एक ज्वेलर्स को 2700 रुपए में चेन बेच दी। ज्वेलर्स को पकड़ा
पुलिस ने दोनों बदमाशों की निशानदेही पर रतलाम के धनजी भाई का नोहरा निवासी ज्वेलर्स राकेश पिता नत्थुमल सोनी से चेन बरामद की। ज्वेलर्स को भी गिरफ्तार किया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *