शाजापुर मंडी में सोयाबीन खरीदी बंद होने पर हंगामा:नाराज किसानों ने गेट पर ताला जड़ा, चक्काजाम कर विधायक से की शिकायत

शाजापुर मंडी में सोयाबीन खरीदी बंद होने पर हंगामा:नाराज किसानों ने गेट पर ताला जड़ा, चक्काजाम कर विधायक से की शिकायत

शाजापुर कृषि उपज मंडी में मंगलवार को अचानक सोयाबीन खरीदी बंद हो गई। नाराज किसानों ने मंडी गेट पर ताला लगाकर प्रदर्शन किया। उन्होंने पुराने एबी रोड पर चक्काजाम किया, जिससे ट्रैफिक पर असर पड़ा। विधायक अरुण भीमावत मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों से बात कर समाधान का भरोसा दिया, जिससे जाम खुल गया। लेकिन खरीदी दोबारा शुरू न होने से प्रदर्शन मंडी गेट पर जारी रहा। किसानों ने बताया, मंडी में इन दिनों सोयाबीन की भारी आवक है। हर दिन करीब 10 से 12 हजार बोरी सोयाबीन पहुंच रहा है। मंगलवार सुबह खरीदी शुरू हुई, पर व्यापारियों ने कैश की कमी बताकर रोक दी। खरीदी बंद होने से किसानों को फसल लेकर इंतजार करना पड़ा। भुगतान न मिलने और धूप में परेशानी बढ़ने से उन्होंने जल्द खरीदी व भुगतान की मांग की।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *