जमुई में किसान की करंट से मौत:धान की पटवन के लिए मोटर चलाने के दौरान हादसा, 3 बच्चों का पिता था

जमुई में किसान की करंट से मौत:धान की पटवन के लिए मोटर चलाने के दौरान हादसा, 3 बच्चों का पिता था

जमुई के बरहट थाना क्षेत्र के केड़िया गांव में मंगलवार शाम करंट की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान केड़िया गांव निवासी चुन्नी यादव के बेटे सिंटू यादव के रूप में हुई है। हादसे के बाद परिवार में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सिंटू शादीशुदा था और उसके एक बेटा और दो बेटियां हैं। बिजली बोर्ड में फलक लगाने के दौरान लगा करंट जानकारी के अनुसार, सिंटू यादव अपने धान के खेत में पटवन के लिए मोटर चलाने की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान बिजली बोर्ड में फलक लगाने के क्रम में वह करंट की चपेट में आ गया। तेज बिजली का झटका लगते ही सिंटू जमीन पर गिर पड़ा। घटना के बाद परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों ने बरहट थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। खेती-किसानी से जुड़ा था युवक बताया जा रहा है कि सिंटू खेती-किसानी से जुड़े काम में परिवार का सहयोग करता था। धान की फसल में पटवन के लिए मोटर चलाने की तैयारी के दौरान यह हादसा हुआ। घटना के बाद गांव में भी शोक का माहौल है। बरहट थानाध्यक्ष कुमार संजीव ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे थे। शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन की जा रही है। परिजनों की ओर से लिखित आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। जमुई के बरहट थाना क्षेत्र के केड़िया गांव में मंगलवार शाम करंट की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान केड़िया गांव निवासी चुन्नी यादव के बेटे सिंटू यादव के रूप में हुई है। हादसे के बाद परिवार में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सिंटू शादीशुदा था और उसके एक बेटा और दो बेटियां हैं। बिजली बोर्ड में फलक लगाने के दौरान लगा करंट जानकारी के अनुसार, सिंटू यादव अपने धान के खेत में पटवन के लिए मोटर चलाने की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान बिजली बोर्ड में फलक लगाने के क्रम में वह करंट की चपेट में आ गया। तेज बिजली का झटका लगते ही सिंटू जमीन पर गिर पड़ा। घटना के बाद परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों ने बरहट थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। खेती-किसानी से जुड़ा था युवक बताया जा रहा है कि सिंटू खेती-किसानी से जुड़े काम में परिवार का सहयोग करता था। धान की फसल में पटवन के लिए मोटर चलाने की तैयारी के दौरान यह हादसा हुआ। घटना के बाद गांव में भी शोक का माहौल है। बरहट थानाध्यक्ष कुमार संजीव ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे थे। शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन की जा रही है। परिजनों की ओर से लिखित आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *