किशनगंज में घर में अकेली सोई महिला की संदिग्ध मौत:सामान इधर-उधर बिखरे थे, गहने गायब; शरीर पर चोट के निशान मिले

किशनगंज में घर में अकेली सोई महिला की संदिग्ध मौत:सामान इधर-उधर बिखरे थे, गहने गायब; शरीर पर चोट के निशान मिले

किशनगंज के बहादुरगंज थाना क्षेत्र के नटुआपाड़ा पंचायत के वार्ड नंबर 14 स्थित रागिव टोला में मंगलवार को एक महिला की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। मृतका की पहचान 45 वर्षीय महजबी खातून के रूप में हुई है। पुलिस प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जता रही है। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, महजबी खातून घर में अकेली सोई हुई थीं। मंगलवार को पड़ोस की एक महिला किसी काम से उनके घर पहुंची। काफी देर तक आवाज देने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला तो उसने अंदर जाकर देखा। महजबी बिस्तर पर मृत पड़ी थीं। पड़ोस की महिला ने आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। घर में सामान बिखरा मिला, आभूषण गायब होने की बात सूचना मिलने पर बहादुरगंज थानाध्यक्ष सुनील कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मंगलवार शाम पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल पर घर के अंदर सामान अस्त-व्यस्त मिला। परिजनों और ग्रामीणों के अनुसार, घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण भी गायब हैं। इससे चोरी के प्रयास के दौरान महिला के साथ वारदात की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस ने अभी इस संबंध में किसी निष्कर्ष की पुष्टि नहीं की है। शरीर पर चोट के निशान, पुलिस जांच में जुटी महिला के शरीर पर हल्के चोट के निशान भी बताए जा रहे हैं। पुलिस इसकी जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। पति दूसरे प्रदेश में काम करता है, बेटी भी घर पर नहीं थी नटुआपाड़ा पंचायत के मुखिया रफीक आलम ने बताया कि महजबी खातून रिश्ते में उनकी भाभी लगती थीं। उनके पति मजाहिर आलम दूसरे प्रदेश में काम करते हैं। एक बेटी मृतका के साथ रहती थी, लेकिन वह भी अपनी बहन के घर चली गई थी। मुखिया ने बताया कि महजबी करीब छह महीने पहले गांव से थोड़ी दूर बने नए घर में रहने लगी थीं। घटना के समय वह घर में अकेली सोई हुई थीं। किशनगंज के बहादुरगंज थाना क्षेत्र के नटुआपाड़ा पंचायत के वार्ड नंबर 14 स्थित रागिव टोला में मंगलवार को एक महिला की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। मृतका की पहचान 45 वर्षीय महजबी खातून के रूप में हुई है। पुलिस प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जता रही है। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, महजबी खातून घर में अकेली सोई हुई थीं। मंगलवार को पड़ोस की एक महिला किसी काम से उनके घर पहुंची। काफी देर तक आवाज देने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला तो उसने अंदर जाकर देखा। महजबी बिस्तर पर मृत पड़ी थीं। पड़ोस की महिला ने आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। घर में सामान बिखरा मिला, आभूषण गायब होने की बात सूचना मिलने पर बहादुरगंज थानाध्यक्ष सुनील कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मंगलवार शाम पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल पर घर के अंदर सामान अस्त-व्यस्त मिला। परिजनों और ग्रामीणों के अनुसार, घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण भी गायब हैं। इससे चोरी के प्रयास के दौरान महिला के साथ वारदात की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस ने अभी इस संबंध में किसी निष्कर्ष की पुष्टि नहीं की है। शरीर पर चोट के निशान, पुलिस जांच में जुटी महिला के शरीर पर हल्के चोट के निशान भी बताए जा रहे हैं। पुलिस इसकी जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। पति दूसरे प्रदेश में काम करता है, बेटी भी घर पर नहीं थी नटुआपाड़ा पंचायत के मुखिया रफीक आलम ने बताया कि महजबी खातून रिश्ते में उनकी भाभी लगती थीं। उनके पति मजाहिर आलम दूसरे प्रदेश में काम करते हैं। एक बेटी मृतका के साथ रहती थी, लेकिन वह भी अपनी बहन के घर चली गई थी। मुखिया ने बताया कि महजबी करीब छह महीने पहले गांव से थोड़ी दूर बने नए घर में रहने लगी थीं। घटना के समय वह घर में अकेली सोई हुई थीं।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *