पूर्णिया में शराबबंदी अभियान के तहत पुलिस को एक कामयाबी मिली है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बनी विशेष टीम और डीआईयू ने मिलकर कार्रवाई की। इस कार्रवाई में मरंगा थाना क्षेत्र से बड़ी मात्रा में अवैध विदेशी शराब जब्त की गई। शराब पकड़ने के अलावा, पुलिस ने गैरकानूनी तरीके से लाई जा रही करीब 650 बोरा यूरिया खाद भी जब्त की। पिछले 72 घंटों में पुलिस ने मधुबनी और मरंगा थाना क्षेत्र में 900 लीटर से ज्यादा शराब जब्त की है। मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए सदर एसडीपीओ-1 अभिनव पाराशर ने बताया कि 5 अक्टूबर 2026 की रात मरंगा थाना को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि इलाके में अवैध विदेशी शराब का लाया जा रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसने डीआईयू टीम के साथ समन्वय स्थापित कर मरंगा थाना क्षेत्र के मिल्की मुसहरी में छापेमारी की। जहां दो तस्करों को गिरफ्तार किया और मौके से 516 लीटर से अधिक विदेशी शराब बरामद किए। शराब के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार सदर एसडीपीओ ने बताया कि छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से 516.42 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किए । इसके अलावा 1 पिकअप वाहन, 1 ब्रेज़ा कार और 1 बुलेट मोटरसाइकिल को जब्त किया है । मौके से दो तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान पूर्णिया के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत रामघाट निवासी 30 वर्षीय मोहम्मद तस्लीम तथा के.नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बेला निवासी 30 वर्षीय राहुल कुमार के रूप में हुई है। पश्चिम बंगाल से लाई गई थी शराब की खेप एसडीपीओ 1 अभिनव पाराशर ने बताया कि यह शराब उत्तर पश्चिम बंगाल के दिनाजपुर अंतर्गत करणदिघी क्षेत्र से लाई गई थी। इसे पूर्णिया और आसपास के क्षेत्रों में छोटी-छोटी मात्रा में वितरित किया जाना था। तस्करों के रूट के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने स्पष्ट किया कि चेकपोस्ट पर लगातार जांच के बावजूद तस्कर कटिहार व अन्य ग्रामीण रास्तों का सहारा लेकर प्रवेश करते हैं। पुलिस इस नेटवर्क के मुख्य सरगना और सिंडिकेट से जुड़े अन्य सदस्यों को चिन्हित कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। 72 घंटे में 900 लीटर से अधिक शराब जब्त सदर एसडीपीओ ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि पिछले 72 घंटों में पूर्णिया नशा के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। दो दिन पूर्व मधुबनी थाना क्षेत्र से लगभग 350 लीटर देसी-विदेशी शराब जब्त की गई थी। मरंगा और मधुबनी थाना क्षेत्रों को मिलाकर बीते 72 घंटों में पुलिस ने कुल 900 लीटर से अधिक शराब जब्त करने में सफलता हासिल की है। 650 बोरा यूरिया खाद का अवैध परिवहन पकड़ा गया पुलिस ने अवैध रूप से परिवहन किए जा रहे लगभग 650 बोरा यूरिया खाद को भी जब्त किया है। मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए एसडीपीओ अभिनव पाराशर ने बताया कि पूर्णिया के मरंगा टोल प्लाज़ा के समीप पुलिस ने कार्यवाही करते हुए यूरिया खाद की कालाबाजारी पर शिकंजा कसा है । टोल पर एक अज्ञात पिकअप मैजिक में यूरिया खाद की बड़ी खेप जा रही थी । इस दरमियान जांच के दौरान चालक फरार हो गया। नौगछिया से श्रीनगर जा रहा था खेप शुरुआती जांच और साक्ष्यों के अनुसार यह यूरिया नवगछिया से परिवहन कर पूर्णिया लाया जा रहा था। इस यूरिया को पूर्णिया के श्रीनगर प्रखंड अंतर्गत जगेली इलाके में डिलीवरी के लिए ले जाया जा रहा था। जप्त वाहन से पुलिस को एक मोबाइल मिला है, जिसमें कुछ फोन नंबर और डिजिटल बिल मिले हैं। सिंडिकेट में कई बड़े नामों की आशंका इस पूरे सिंडिकेट में नवगछिया, कटिहार और पूर्णिया के बड़े नामों तथा गिरोहों की संलिप्तता की आशंका है। पुलिस मिले हुए फोन नंबरों और बिलों के आधार पर जांच को आगे बढ़ा रही है। आधिकारिक रिपोर्ट आने का इंतज़ार एसडीपीओ ने स्पष्ट किया कि खाद की गुणवत्ता और वैधानिकता की आधिकारिक जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। पूर्व में भी मुफ़स्सिल थाना क्षेत्र से अवैध खाद और यूरिया का बड़ा खेप पकड़ा गया था। पुलिस और जिला प्रशासन ऐसे माफियाओं के खिलाफ पूरी कठोरता से कार्रवाई कर रहा है। पूर्णिया में शराबबंदी अभियान के तहत पुलिस को एक कामयाबी मिली है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बनी विशेष टीम और डीआईयू ने मिलकर कार्रवाई की। इस कार्रवाई में मरंगा थाना क्षेत्र से बड़ी मात्रा में अवैध विदेशी शराब जब्त की गई। शराब पकड़ने के अलावा, पुलिस ने गैरकानूनी तरीके से लाई जा रही करीब 650 बोरा यूरिया खाद भी जब्त की। पिछले 72 घंटों में पुलिस ने मधुबनी और मरंगा थाना क्षेत्र में 900 लीटर से ज्यादा शराब जब्त की है। मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए सदर एसडीपीओ-1 अभिनव पाराशर ने बताया कि 5 अक्टूबर 2026 की रात मरंगा थाना को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि इलाके में अवैध विदेशी शराब का लाया जा रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसने डीआईयू टीम के साथ समन्वय स्थापित कर मरंगा थाना क्षेत्र के मिल्की मुसहरी में छापेमारी की। जहां दो तस्करों को गिरफ्तार किया और मौके से 516 लीटर से अधिक विदेशी शराब बरामद किए। शराब के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार सदर एसडीपीओ ने बताया कि छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से 516.42 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किए । इसके अलावा 1 पिकअप वाहन, 1 ब्रेज़ा कार और 1 बुलेट मोटरसाइकिल को जब्त किया है । मौके से दो तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान पूर्णिया के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत रामघाट निवासी 30 वर्षीय मोहम्मद तस्लीम तथा के.नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बेला निवासी 30 वर्षीय राहुल कुमार के रूप में हुई है। पश्चिम बंगाल से लाई गई थी शराब की खेप एसडीपीओ 1 अभिनव पाराशर ने बताया कि यह शराब उत्तर पश्चिम बंगाल के दिनाजपुर अंतर्गत करणदिघी क्षेत्र से लाई गई थी। इसे पूर्णिया और आसपास के क्षेत्रों में छोटी-छोटी मात्रा में वितरित किया जाना था। तस्करों के रूट के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने स्पष्ट किया कि चेकपोस्ट पर लगातार जांच के बावजूद तस्कर कटिहार व अन्य ग्रामीण रास्तों का सहारा लेकर प्रवेश करते हैं। पुलिस इस नेटवर्क के मुख्य सरगना और सिंडिकेट से जुड़े अन्य सदस्यों को चिन्हित कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। 72 घंटे में 900 लीटर से अधिक शराब जब्त सदर एसडीपीओ ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि पिछले 72 घंटों में पूर्णिया नशा के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। दो दिन पूर्व मधुबनी थाना क्षेत्र से लगभग 350 लीटर देसी-विदेशी शराब जब्त की गई थी। मरंगा और मधुबनी थाना क्षेत्रों को मिलाकर बीते 72 घंटों में पुलिस ने कुल 900 लीटर से अधिक शराब जब्त करने में सफलता हासिल की है। 650 बोरा यूरिया खाद का अवैध परिवहन पकड़ा गया पुलिस ने अवैध रूप से परिवहन किए जा रहे लगभग 650 बोरा यूरिया खाद को भी जब्त किया है। मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए एसडीपीओ अभिनव पाराशर ने बताया कि पूर्णिया के मरंगा टोल प्लाज़ा के समीप पुलिस ने कार्यवाही करते हुए यूरिया खाद की कालाबाजारी पर शिकंजा कसा है । टोल पर एक अज्ञात पिकअप मैजिक में यूरिया खाद की बड़ी खेप जा रही थी । इस दरमियान जांच के दौरान चालक फरार हो गया। नौगछिया से श्रीनगर जा रहा था खेप शुरुआती जांच और साक्ष्यों के अनुसार यह यूरिया नवगछिया से परिवहन कर पूर्णिया लाया जा रहा था। इस यूरिया को पूर्णिया के श्रीनगर प्रखंड अंतर्गत जगेली इलाके में डिलीवरी के लिए ले जाया जा रहा था। जप्त वाहन से पुलिस को एक मोबाइल मिला है, जिसमें कुछ फोन नंबर और डिजिटल बिल मिले हैं। सिंडिकेट में कई बड़े नामों की आशंका इस पूरे सिंडिकेट में नवगछिया, कटिहार और पूर्णिया के बड़े नामों तथा गिरोहों की संलिप्तता की आशंका है। पुलिस मिले हुए फोन नंबरों और बिलों के आधार पर जांच को आगे बढ़ा रही है। आधिकारिक रिपोर्ट आने का इंतज़ार एसडीपीओ ने स्पष्ट किया कि खाद की गुणवत्ता और वैधानिकता की आधिकारिक जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। पूर्व में भी मुफ़स्सिल थाना क्षेत्र से अवैध खाद और यूरिया का बड़ा खेप पकड़ा गया था। पुलिस और जिला प्रशासन ऐसे माफियाओं के खिलाफ पूरी कठोरता से कार्रवाई कर रहा है।

