दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार:पिपरई पुलिस ने कई ठिकानों पर दबिश देकर पकड़ा

दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार:पिपरई पुलिस ने कई ठिकानों पर दबिश देकर पकड़ा

अशोकनगर जिले के पिपरई थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी सोनू अहिरवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, 17 अगस्त को एक महिला की शिकायत पर सोनू के खिलाफ जबरदस्ती दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया गया था। घटना के बाद से आरोपी फरार था। मुखबिर और तकनीकी साक्ष्यों से तलाश पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी। मुखबिरों की सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उसकी तलाश की गई। पुलिस ने आरोपी की संपत्ति से जुड़ी जानकारी भी जुटाई थी। पीड़िता के कोर्ट में बयान दर्ज पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया और उसके कोर्ट में बयान भी दर्ज कराए। एसपी राजीव कुमार मिश्रा, एएसपी अंतर सिंह कनेश और एसडीओपी चंदेरी महेश कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नरेंद्र त्रिपाठी के नेतृत्व में टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया। कार्रवाई में उप निरीक्षक मंदाकिनी पटेल, संजय गुप्ता, अभिजीत सिंह, रघुवीर और योगेश भार्गव सहित पुलिस टीम की भूमिका रही। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जा रहा है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *