भोपाल के अवधपुरी में अवैध तरीके से संचालित दो फिनाइल फैक्ट्री नगर निगम की टीम ने सील कर दी। संचालक को स्वेच्छा से फैक्ट्री बंद करने को कहा गया था, लेकिन वह नहीं माना। यह करीब 4 साल से चल रही थी। नगर निगम की टीम जब मौके पर पहुंची तो भारी मात्रा में रखा केमिकल देखकर दंग रह गईं। कई छोटी बॉटल और ड्रमों में फिनाइल भरा हुआ था। न्यू भारत ट्रेडर्स के नाम से चल रही इस फैक्ट्री के संचालक को पहले नोटिस दिया गया था। बावजूद इसे बंद नहीं किया गया था। आग लगने की आशंका थी
निगम अफसरों का कहना है कि फैक्ट्री में भारी मात्रा में केमिकल रखा था। इससे आग लगने की आशंका भी की। दस्तावेज मांगें, उपलब्ध नहीं करा सके नगर निगम की बिल्डिंग परमिशन शाखा ने यह कार्रवाई की है। इससे पहले नोटिस जारी कर आवश्यक दस्तावेज एवं भवन निर्माण/उपयोग से संबंधित अनुमति प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे। निर्धारित अवधि में संतोषजनक जवाब एवं आवश्यक अनुमति प्रस्तुत नहीं किए जाने पर यह कार्रवाई की। नगर पालिक निगम अधिनियम, 1956 की धारा 303(1) एवं प्रचलित भवन निर्माण संबंधी नियमों के अंतर्गत दोनों फैक्ट्री में संचालित गतिविधियों को बंद कराते हुए सीलिंग की कार्रवाई की गई।

