गुना में हाईवे पर हार्वेस्टर में लगी आग:ड्राइवर-क्लीनर ने कूदकर बचाई जान, वाहन जलकर खाक

गुना में हाईवे पर हार्वेस्टर में लगी आग:ड्राइवर-क्लीनर ने कूदकर बचाई जान, वाहन जलकर खाक

गुना में नेशनल हाईवे क्रमांक 46 पर गादेर घाटी के पास मंगलवार शाम चलते हार्वेस्टर में अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठती देख ड्राइवर ने हार्वेस्टर को सड़क किनारे लगाया। इसके बाद ड्राइवर और क्लीनर नीचे कूद गए। दोनों ने सुरक्षित निकलकर जान बचाई। जानकारी के अनुसार हार्वेस्टर राघौगढ़ की तरफ से गुना आ रहा था। शाम करीब 4:50 बजे गादेर घाटी पर पहुंचते ही उसमें आग लग गई। ड्राइवर और क्लीनर ने हार्वेस्टर के आगे बंधी बाइक को भी तुरंत नीचे उतार लिया। इसके बाद आग तेजी से फैल गई और पूरा हार्वेस्टर जल गया। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया घटना की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आगजनी में हार्वेस्टर पूरी तरह जलकर खाक हो गया। घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *