बुरहानपुर में हथियार मामले में 2 गिरफ्तार:13 पिस्टल, 45 कारतूस मामले में पुलिस ने पकड़ा, कई महीनों से फरार चल रहे थे आरोपी

बुरहानपुर में हथियार मामले में 2 गिरफ्तार:13 पिस्टल, 45 कारतूस मामले में पुलिस ने पकड़ा, कई महीनों से फरार चल रहे थे आरोपी

बुरहानपुर की खकनार पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान पाचौरी निवासी मेहमानसिंह (23) और जसवीर पटवा (22) के रूप में हुई है। पुलिस ने 9 अगस्त ओझर निवासी शक्तिसिंह (23) को खकनार के जंगल से पकड़ा था। उसके पास से 13 पिस्टल, एक मैगजीन, 45 जिंदा कारतूस और एक बाइक मिली थी। जब्त सामान की कुल कीमत 4 लाख 92 हजार रुपए थी। शक्तिसिंह ने पूछताछ में बताया था कि ये हथियार उसे मेहमानसिंह और जसवीर ने दिए थे। इसके बाद से दोनों फरार थे। 5 अक्टूबर 2026 को पुलिस ने पांगरी रोड पर घेराबंदी कर दोनों को पकड़ा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *