तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:उज्जैन-जावरा स्टेट हाईवे पर हादसा, चालक वाहन छोड़कर फरार

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:उज्जैन-जावरा स्टेट हाईवे पर हादसा, चालक वाहन छोड़कर फरार

उज्जैन-जावरा स्टेट हाईवे पर उन्हेल थाना क्षेत्र में मंगलवार को सड़क हादसा हो गया। नागझिरी-नागदा रोड पर सांई कृपा ढाबे के पास तेज रफ्तार एंबुलेंस ने आगे चल रही दो अर्टिगा कारों को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद एंबुलेंस सड़क से उतर नीचे चली गई। हादसे में कारों को भी काफी नुकसान हुआ। हादसे के बाद एंबुलेंस चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एंबुलेंस ने आगे चल रही कार को मारी टक्कर उन्हेल पुलिस के अनुसार- नागदा की दयानंद कॉलोनी निवासी दीपक चौहान अपनी अर्टिगा कार से इंदौर जा रहे थे। उनके आगे एक अन्य अर्टिगा चल रही थी।
सुबह करीब 10 बजे सांई कृपा ढाबे के पास उज्जैन की ओर से आ रही एंबुलेंस के चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए पहले आगे चल रही कार को टक्कर मारी। इसके बाद एंबुलेंस ने पीछे चल रही दीपक की कार को भी टक्कर मार दी। एंबुलेंस में नहीं था कोई मरीज हादसे में दीपक के दाहिने हाथ की कलाई पर चोट आई। उनकी कार के दोनों ड्राइवर साइड गेट, रियर व्यू मिरर, डिक्की, टायर और पीछे का कांच क्षतिग्रस्त हो गया। दूसरी कार के गेट, टायर और चेसिस को नुकसान पहुंचा। घटना के समय एंबुलेंस में कोई मरीज नहीं था। न्हेल पुलिस ने चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *