अशोकनगर में बिजली तार चोरी करने वाले 9 आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने 21.50 लाख का सामान, बोलेरो, पिकअप और बाइक जब्त की

अशोकनगर में बिजली तार चोरी करने वाले 9 आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने 21.50 लाख का सामान, बोलेरो, पिकअप और बाइक जब्त की

अशोकनगर जिले में विद्युत तार चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह का सेहराई पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी के विद्युत तार, तार काटने के उपकरण, एक बोलेरो कार, एक बोलेरो पिकअप और एक एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल बरामद की गई है। जब्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत करीब 21.50 लाख रुपए बताई गई है। खिरिया पठारी रोड पर संदिग्धों को पकड़ा पुलिस के अनुसार, फरियादी महेश्वर धुर्वे की रिपोर्ट पर सेहराई थाने में अपराध क्रमांक 246/2026 दर्ज किया गया था। मामले में बीएनएस की धारा 303(2) और भारतीय विद्युत अधिनियम की धारा 136 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा ने थाना प्रभारी को आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। जांच के दौरान पुलिस ने मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। सूचना के आधार पर खिरिया पठारी रोड से संदिग्धों को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने विद्युत खंभों से तार काटकर बोलेरो पिकअप में ले जाने की बात स्वीकार की। उनकी निशानदेही पर चोरी के तार, उपकरण और वारदात में इस्तेमाल वाहन जब्त किए गए। 6 थाना क्षेत्रों में वारदातों में शामिल होने की बात कही प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने चंदेरी के कुंवरपुर और विक्रमपुर, पिपरई, बहादुरपुर, कचनार और नईसराय थाना क्षेत्रों में भी विद्युत तार चोरी की घटनाओं में शामिल होना बताया है। पुलिस इन वारदातों को लेकर आरोपियों से पूछताछ कर विस्तृत जांच कर रही है। एक आरोपी फरार, पुलिस तलाश में जुटी मामले में शिवराम सेन निवासी सिरसी, थाना जखौरा की भूमिका भी सामने आई है। वह फिलहाल फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। गिरफ्तार आरोपियों का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है, जिसके बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा। कार्रवाई में सेहराई थाना पुलिस के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ साइबर सेल की टीम की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *