निर्वाचन विभाग ने मंगलवार को जारी किए दूसरे आदेश में सलूंबर जिले की 7 में से 4 पंचायत समितियों में चुनाव तीसरे चरण में शिफ्ट कर दिए हैं। पहले जिले की सभी 7 पंचायत समिति में चौथे चरण में मतदान होना था। नए कार्यक्रम के अनुसार- लसाड़िया, सेमारी, सलूंबर, गींगला पंचायत समिति में अब 3 नवंबर को पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्य और 5 नवंबर को पंच और सरपंच के चुनाव होंगे। यहां उपसरपंच के चुनाव 6 नवंबर को होंगे। वहीं झल्लारा, जयसमंद और सराड़ा पंचायत समिति में पहले की तरह चौथे चरण में वोटिंग होगी। यहां 14 नवंबर को पंचायत समिति और जिला परिषद और 16 नवंबर को पंच सरपंच के चुनाव होंगे। उपसरपंच के चुनाव 17 नवंबर को होंगे। सभी पंचायत समिति और जिला परिषद सीटों की मतगणना 20 नवंबर को की जाएगी। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान EVM से कराया जाएगा, जबकि पंच और सरपंच पद के लिए बैलेट पेपर से मतदान होगा।

