गोपालगंज जिले के अंबेडकर भवन परिसर में बिहार राजस्व अमीन संघ के तत्वावधान में अमीनों ने अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। जिले के विभिन्न अंचलों से पहुंचे राजस्व अमीनों ने मांगों के समर्थन में नारेबाजी की और सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की। वर्षों से लंबित सेवा संपुष्टि की मांग अमीनों की प्रमुख मांग वर्षों से लंबित उनकी सेवा की संपुष्टि करना है, ताकि उनकी नौकरी को स्थायित्व मिल सके। संघ का कहना है कि लंबे समय तक सेवा देने के बावजूद अमीनों के लिए पदोन्नति के पर्याप्त अवसर उपलब्ध नहीं हैं। इसलिए स्पष्ट और सम्मानजनक पदसोपान तैयार किया जाए। पदनाम बदलकर सहायक राजस्व अधिकारी करने की मांग अमीनों ने पदनाम बदलकर ‘सहायक राजस्व अधिकारी’ या समकक्ष सम्मानजनक पदनाम देने की मांग उठाई। इसके अलावा कार्यस्थल पर सुरक्षा, पर्याप्त संसाधन और तकनीकी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग भी की गई। बोले- राजस्व विभाग में अमीन रीढ़ की हड्डी के समान धरना को संबोधित करते हुए संघ के जिलाध्यक्ष ने कहा कि राजस्व विभाग में अमीन रीढ़ की हड्डी के समान काम करते हैं। भूमि मापी, जमाबंदी, भू-अभिलेख अद्यतनीकरण और आपदा राहत जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में अमीनों की भूमिका अहम होती है। इसके बावजूद सरकार उनकी जायज मांगों की लगातार अनदेखी कर रही है। मांगें नहीं मानी तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी अमीनों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार और संबंधित विभाग जल्द ही उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लेते हैं, तो संघ आंदोलन को और तेज करने के लिए बाध्य होगा। प्रदर्शन के अंत में संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मांगों से संबंधित ज्ञापन जिला प्रशासन के माध्यम से संबंधित उच्च अधिकारियों को सौंपा। गोपालगंज जिले के अंबेडकर भवन परिसर में बिहार राजस्व अमीन संघ के तत्वावधान में अमीनों ने अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। जिले के विभिन्न अंचलों से पहुंचे राजस्व अमीनों ने मांगों के समर्थन में नारेबाजी की और सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की। वर्षों से लंबित सेवा संपुष्टि की मांग अमीनों की प्रमुख मांग वर्षों से लंबित उनकी सेवा की संपुष्टि करना है, ताकि उनकी नौकरी को स्थायित्व मिल सके। संघ का कहना है कि लंबे समय तक सेवा देने के बावजूद अमीनों के लिए पदोन्नति के पर्याप्त अवसर उपलब्ध नहीं हैं। इसलिए स्पष्ट और सम्मानजनक पदसोपान तैयार किया जाए। पदनाम बदलकर सहायक राजस्व अधिकारी करने की मांग अमीनों ने पदनाम बदलकर ‘सहायक राजस्व अधिकारी’ या समकक्ष सम्मानजनक पदनाम देने की मांग उठाई। इसके अलावा कार्यस्थल पर सुरक्षा, पर्याप्त संसाधन और तकनीकी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग भी की गई। बोले- राजस्व विभाग में अमीन रीढ़ की हड्डी के समान धरना को संबोधित करते हुए संघ के जिलाध्यक्ष ने कहा कि राजस्व विभाग में अमीन रीढ़ की हड्डी के समान काम करते हैं। भूमि मापी, जमाबंदी, भू-अभिलेख अद्यतनीकरण और आपदा राहत जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में अमीनों की भूमिका अहम होती है। इसके बावजूद सरकार उनकी जायज मांगों की लगातार अनदेखी कर रही है। मांगें नहीं मानी तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी अमीनों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार और संबंधित विभाग जल्द ही उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लेते हैं, तो संघ आंदोलन को और तेज करने के लिए बाध्य होगा। प्रदर्शन के अंत में संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मांगों से संबंधित ज्ञापन जिला प्रशासन के माध्यम से संबंधित उच्च अधिकारियों को सौंपा।

