हाथरस में मंगलवार को दोपहर 12:30 बजे के लगभग समाजवादी पार्टी ने ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान के तहत प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकाला, निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका और तहसील सदर में नायब तहसीलदार शिव कुमार को राष्ट्रपति को प्रेषित ज्ञापन सौंपा। इससे पहले प्रदर्शनकारी जिला कार्यालय पर एकत्रित हुए और पैदल मार्च करते हुए अलीगढ़ रोड स्थित आंबेडकर पार्क पहुंचे। वहां पर बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मतदाता सूची और निर्वाचन प्रक्रिया पर विरोध जताते हुए निर्वाचन आयुक्त का पुतला जलाया गया। इससे पहले पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की पुलिस से धक्का-मुक्की और तीखी झड़प हुई। प्रदर्शनकारियों ने इस मौके पर जमकर नारेबाजी की। निर्वाचन आयुक्त को हटाने की मांग ज्ञापन में हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में हो, बिना प्रक्रिया नाम न हटे, पारदर्शिता रहे। निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग भी रखी गई। इस मौके पर जिला अध्यक्ष ने कहा कि लोकतंत्र में मतदाता का अधिकार सर्वोपरि है। मतदाता सूची और निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता तथा निष्पक्षता सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए अपनी आवाज उठाती रहेगी। यह रहे मुख्य रूप से मौजूद इस मौके पर मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष मोहर सिंह,धीरज पांडेय, चौधरी भाजुद्दीन, लोहिया वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष साकेत राहुल दिवाकर, लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष मालिक यादव, योगेंद्र भारती, पूर्व हाथरस सदर प्रत्याशी रामनारायण काके, नीतीश यादव, सहपऊ ब्लॉक अध्यक्ष सतेंद्र यादव, मजदूर सभा के प्रदेश सचिव नीरज कांडेरे, नरेश दिवाकर, पुरदिलनगर नगर अध्यक्ष नुसरत अली, एसपी सिंह सेंगर, प्रेम चौधरी, ललित चौधरी, चिराग वार्ष्णेय, पूरन कुशवाहा, अशोक गोला, रामबाबू सिंह, टिंकू सिंह, रिंकू सिंह, रजनीश कुशवाहा, हाजी नवाब हसन, राणा प्रताप सिसोदिया, अनुज उपाध्याय, जगदीश कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।

