कोटा में नाबालिग से रेप, हॉस्पिटल में भर्ती:सहेली ने मेहंदी के बहाने परिचित के घर बुलाया था, खून से लथपथ घर लौटी; केस दर्ज

कोटा में नाबालिग से रेप, हॉस्पिटल में भर्ती:सहेली ने मेहंदी के बहाने परिचित के घर बुलाया था, खून से लथपथ घर लौटी; केस दर्ज

कोटा के ग्रामीण थाना क्षेत्र में नाबालिग से रेप का मामला सामने आया हैं। घटना के बाद नाबालिग की तबीयत बिगड़ गईं। परिजन उसे इलाज के कोटा लेकर आए। इधर पुलिस ने पीड़िता के पर्चा बयान पर मामला दर्ज किया है। घटना सोमवार दोपहर 12 बजे के आसपास की है। सहेली ने मेहंदी लगाने के बहाने परिचित के घर बुलाया पीड़िता के पिता ने बताया कि 16 साल की बेटी 3-4 साल से मेहंदी बनाने व आईब्रो बनाने का काम करती है। सोमवार को गांव में किसी ने फोन करके मेहंदी बनाने के लिए बुलाया था। घर से करीब 200 मीटर दूर वह मेहंदी बनाने के लिए गई थी। वहां से काम खत्म करने के बाद घर लौट रही थी, उसी दौरान उसकी सहेली ने फोन कर दूसरी जगह मेहंदी बनाने को कहकर बुला लिया । सहेली ने बेटी को अपने किसी परिचित के घर पर मेहंदी लगाने के बहाने बुलाया। वहां पहले से दो युवक मौजूद थे। एक युवक ने पीछे से बेटी का मुंह कपड़े से दबाया। उसके साथ रेप किया। जिस जगह घटना हुई वो हमारे घर से 150 मीटर दूरी पर है। वहां सुनसान रहता है। खून से लथपथ थी नाबालिग, दरवाजे के पास आकर गिर गई पीड़ित पिता ने बताया कि घटना के बाद उनकी नाबालिग बेटी भागकर घर आई और दरवाजे के पास गिर गई। उस वक्त नाबालिग की मां बाथरूम में नहा रही थी, जबकि पिता बिस्तर पर लेटा हुआ था। पिता ने बताया कि मैने दरवाजे के पास जाकर देखा तो बेटी खून से लथपथ थी। उसे इलाज के लिए तुरंत हॉस्पिटल लेकर आए। देर शाम खून ज्यादा बहने से उसकी तबियत ज्यादा बिगड़ी। उसे 2 यूनिट ब्लड भी चढ़ा है। नाबालिग के पिता ने बताया कि उनके 4 बच्चे, जिनमें 3 बेटी और एक बेटा है। दूसरे नंबर की बेटी के साथ यह घटना हुई है। पिता ने कहा कि वह पास ही एक फार्म हाउस में काम करते हैं, दिन में सिर्फ 2 घंटे के लिए घर आते हैं। सोमवार को भी वह घर पर आए थे, कुछ देर बाद ही यह घटना हो गई।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *