एक साल तक शादी का झांसा, 20 लाख रुपये लिए:जौनपुर में पिता-पुत्र पर केस दर्ज, कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई

एक साल तक शादी का झांसा, 20 लाख रुपये लिए:जौनपुर में पिता-पुत्र पर केस दर्ज, कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई

जौनपुर में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी श्वेता यादव के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने अनुज सिंह और उसके पिता सत्य प्रकाश सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एक महिला ने आरोप लगाया है कि अनुज सिंह ने शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म किया और 20 लाख रुपये हड़प लिए। इस साजिश में उसका पिता भी शामिल था। पीड़िता ने कोर्ट को बताया कि उसके पति का निधन हो चुका है। अनुज सिंह ने शादी का वादा कर एक साल तक उसका यौन शोषण किया। इस दौरान उसने बीमा आदि से मिले करीब 20 लाख रुपये भी आरटीजीएस के जरिए ले लिए। 13 फरवरी को अनुज के बुलाने पर महिला मुंबई से जौनपुर आई। शादी और पैसे लौटाने का दबाव बनाने पर अनुज और उसके पिता ने उसे जान से मारने की धमकी दी, फिर घर से भगा दिया। पुलिस ने पहले कार्रवाई नहीं की थी। अब कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *