कन्नौज में निःशुल्क कानूनी सहायता को पैनल अधिवक्ता चुने जाएंगे:जिला और तालुका समितियों के लिए 15 वकील चुने जाएंगे; 10 अक्टूबर तक कर सकते आवेदन

कन्नौज में निःशुल्क कानूनी सहायता को पैनल अधिवक्ता चुने जाएंगे:जिला और तालुका समितियों के लिए 15 वकील चुने जाएंगे; 10 अक्टूबर तक कर सकते आवेदन

कन्नौज में पात्र और जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क एवं प्रभावी कानूनी सहायता उपलब्ध कराने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और तालुक विधिक सेवा समितियों में पैनल अधिवक्ताओं का चयन किया जाएगा। जिला जज एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार झा ने बताया कि यह चयन राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण और उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशों के तहत किया जा रहा है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कन्नौज में सिविल, क्रिमिनल, वैवाहिक वाद, संविधान, पर्यावरण और लेबर विधि में विशेष अनुभव रखने वाले 10 अधिवक्ताओं का पैनल तैयार किया जाएगा। संबंधित विधि क्षेत्र में तीन वर्ष से अधिक का अनुभव रखने वाले अधिवक्ता इसके लिए आवेदन कर सकेंगे। तालुक समितियों के लिए 5 अधिवक्ताओं का चयन तालुक विधिक सेवा समितियों के लिए सिविल, क्रिमिनल, वैवाहिक वाद और राजस्व विधि में विशेष अनुभव रखने वाले पांच अधिवक्ताओं का चयन किया जाएगा। इसके लिए भी संबंधित विधि क्षेत्र में अनुभव रखने वाले अधिवक्ता आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के साथ अनुभव और योग्यता के प्रमाण-पत्र जरूरी इच्छुक अधिवक्ताओं को आवेदन के साथ सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी विधि व्यवसाय संबंधी अनुभव प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना होगा। इसके अलावा साक्षरता, निष्ठा और योग्यता से संबंधित प्रमाण-पत्र भी आवेदन के साथ जमा करने होंगे। 10 अक्टूबर शाम 4 बजे तक जमा करना होगा आवेदन इच्छुक अधिवक्ता अपना आवेदन सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कन्नौज के कार्यालय में 10 अक्टूबर 2026 को शाम 4 बजे तक जमा कर सकते हैं। जिला जज नरेंद्र कुमार झा ने स्पष्ट किया कि निर्धारित समय सीमा के बाद प्राप्त होने वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। प्राधिकरण का उद्देश्य योग्य और अनुभवी अधिवक्ताओं का मजबूत पैनल तैयार करना है, जिससे पात्र एवं जरूरतमंद लोगों को समयबद्ध, प्रभावी और गुणवत्तापूर्ण निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *