जयपुर में तीसरे फेज की वोटिंग का दिन बदला:अब 6 नवंबर बजाय 5 नवंबर को होगा मतदान; जानिए नया शेड्यूल

जयपुर में तीसरे फेज की वोटिंग का दिन बदला:अब 6 नवंबर बजाय 5 नवंबर को होगा मतदान; जानिए नया शेड्यूल

राज्य निर्वाचन आयोग ने आज एक आदेश जारी कर जयपुर समेत प्रदेश के तमाम जिलों में हो रही तीसरे चरण की वोटिंग शेड्यूल में बदलाव किया है। धनतेरस पर्व को देखते हुए वो​टिंग शेड्यूल में बदलाव कर पहले निर्धारित तारीख से एक दिन पहले वोटिंग करवाने का फैसला किया है। राजधानी जयपुर की बात करें तो यहां फागी, माधोराजपुरा, चाकसू, कोटखावदा और सांगानेर पंचायत समितियों और उसमें आ रही ग्राम पंचातयों में वोटिंग की तारीख में बदलाव किया है। इन सभी पंचायत समितियों में कुल 133 ग्राम पंचायतें हैं। जिनमें पंच और सरपंच के लिए वोटिंग अब 5 नवंबर को होगी। इससे पहले यहां पंच सरपंचों के लिए वोटिंग 6 नवंबर को प्रस्तावित थी। अब ये रहेगा शेड्यूल 2 नवंबर को पोलिंग पार्टियां रवाना होगी और 3 नवंबर को जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए वोटिंग करवाई जाएगी। 4 नवंबर को पंच और सरपंच के लिए नामांकन पत्र भरवाए जाएंगे और उनकी जांच करने के बाद सिंबल आवंटित किए जाएंगे। 5 नवंबर को पंच और सरपंच के लिए वोटिंग करवाई जाएगी। इसी दिन शाम को वोटों की काउंटिंग करके पंच, सरपंच के रिजल्ट जारी किए जाएंगे। 6 नवंबर को उप सरपंच के लिए निर्वाचन प्रक्रिया होगी, जिसमें नामांकन, जरूरत पड़ने पर वोटिंग होगी और परिणाम जारी किया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *