पानीपत के मनमोहन नगर में खूनी संघर्ष का नया Video:10 युवकों ने अकेले युवक को बीच चौहराहे पर गंडासियों से काटा, डंडों से तोड़े हाथ-पैर

पानीपत के मनमोहन नगर में खूनी संघर्ष का नया Video:10 युवकों ने अकेले युवक को बीच चौहराहे पर गंडासियों से काटा, डंडों से तोड़े हाथ-पैर

पानीपत शहर के थाना किला क्षेत्र अंतर्गत मनमोहन नगर स्थित शिव चौक पर सोमवार की देर शाम अवैध रूप से शराब पिलाने के विरोध में दो पक्षों के बीच हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। घटना का एक और सनसनीखेज वीडियो सामने आया है, जिसमें करीब 10 युवकों का एक गुट चौराहे पर अकेले युवक को ताबड़तोड़ गंडासियों, डंडों और लात-घूंसों से बेरहमी से पीटता नजर आ रहा है। इस बीच चौराहे पर दोनों ओर से जमकर तलवारें, कट्टे-पिस्तौल और पथराव चला, जिससे पूरे इलाके में भगदड़ मच गई। घटना की सूचना मिलते ही SP मेधा भूषण खुद मौके पर पहुंचीं और सुरक्षा के लिहाज से भारी पुलिस बल तैनात कर दिया। सरेआम गंडासियों से हमला, छतों से वीडियो बनाते रहे लोग सामने आए नए वीडियो में दिख रहा है कि कॉलोनी के बीच चौराहे पर करीब 10 युवक एक अकेले युवक पर टूट पड़े। हमले के दौरान हमलावर लगातार गंडासियों और डंडों से वार करते रहे, जिसे देखकर पास में मौजूद बच्चे सहम गए आसपास के लोग और छतों पर खड़े लोग बीच-बचाव करने के बजाय अपने मोबाइल फोन से वीडियो बनाते रहे। हालांकि, इसी बीच एक स्थानीय व्यक्ति ने हिम्मत दिखाते हुए हमलावरों को काफी देर तक दूर धकेला और बीच-बचाव किया। तलवारबाजी, पथराव और बच्चों के सामने ताबड़तोड़ फायरिंग मारपीट के बाद मामला और अधिक तूल पकड़ गया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इसके बाद चौराहे पर जमकर तलवारें चलीं और दोनों ओर से पथराव हुआ। इसी दौरान फरमान पक्ष की ओर से कट्टे-पिस्तौल से हवाई फायर किए गए। एक अन्य वीडियो में दो युवक छोटे-छोटे बच्चों के सामने ही खुलेआम पिस्टल से अंधाधुंध गोलियां बरसाते हुए आगे बढ़ते दिखाई दे रहे हैं। फायरिंग और पथराव से इलाके में दहशत फैल गई और लोगों ने अपने घरों के दरवाजे बंद कर जान बचाई। इस हिंसक झड़प में हाली कॉलोनी निवासी फरमान गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसके चेहरे (मुंह) पर गहरी चोटें आई हैं और कमर पर तलवार लगी है। हिंसक झड़प की असली वजह: ऑफिस में अवैध शराब पिलाने का विरोध मामले की जांच में यह बात सामने आई है कि यह विवाद मनमोहन नगर में शिव चौक के पास स्थित एक ऑफिस के कारण शुरू हुआ था। SP मेधा भूषण ने संभाली कमान, CIA और साइबर सेल की टीमें गठित घटना की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए SP मेधा भूषण स्वयं भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं और स्थिति का जायजा लिया। SP मेधा भूषण ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए CIA की तीनों टीमों (CIA-1, CIA-2, CIA-3), साइबर सेल और स्थानीय किला थाना पुलिस को तुरंत प्रभाव से काम पर लगा दिया है। इलाके में सुरक्षा के दृष्टि से पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है और वायरल वीडियो के आधार पर हमलावरों तथा हथियार लहराकर फायरिंग करने वाले युवकों की पहचान कर दबिश दी जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *