कटिहार में दिनदहाड़े बीच बाजार में अपराधियों ने स्कूटी से कोर्ट जा रहे वकील की हत्या कर दी। आरोपियों ने सबसे पहले उन्हें घेरा फिर स्कूटी से गिराया और सड़क पर ही डंडे-लाठी से बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद चाकू से कई वार किए और फिर सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने वारदात को अंजाम सोमवार को हरिगंज चौक पर करीब सुबह 10 बजकर 15 बजे अंजाम दिया। मृतक की पहचान अजीमुद्दीन अंसारी उर्फ गुड्डू अंसारी के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावर हथियार लहराते हुए आराम से मौके से फरार हो गए। कुछ लोग अपनी जान बचाने के लिए दूर हट गए, जबकि कुछ ने पूरी वारदात का वीडियो मोबाइल में रिकॉर्ड किया। वकील की दिनदहाड़े हत्या से वकीलों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। वकीलों ने प्रशासन से अधिवक्ताओं की सुरक्षा बढ़ाने और आरोपियों के खिलाफ स्पीडी ट्रायल चलाकर कड़ी सजा दिलाने की मांग की है। पहले घटना से जुड़ी तस्वीरें देखिए… पत्नी का आरोप- पति की व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं थी मृतक अधिवक्ता की पत्नी निक्की खान ने बताया, उनके पति की किसी से व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं थी। पूरा विवाद मेरी ननद बीवी तबस्सुम जहां से जुड़ा था। तबस्सुम जहां रामपाड़ा मोहल्ले में रहती हैं। वहां पड़ोसी मोहम्मद मुजम्मिल उर्फ खोखा के साथ सार्वजनिक रास्ते की जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। पत्नी के अनुसार, विवादित जमीन न तो उनकी ननद की थी और न ही पड़ोसी की। यह गैर-मजरूआ रास्ते की जमीन थी। इसी जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। तीन माह पहले घर में घुसकर मारपीट-लूटपाट का आरोप निक्की खान के अनुसार, करीब तीन महीने पहले मोहम्मद मुजम्मिल उर्फ खोखा अपने परिजनों के साथ उनकी ननद के घर में घुसा था। वहां मारपीट और लूटपाट किए जाने का आरोप लगाया गया था। इस घटना को लेकर 31 जुलाई को प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। बहन के आवेदन पर तीन नामजद, अन्य अज्ञात पर केस अधिवक्ता हत्याकांड में मृतक की बहन के आवेदन पर पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। वकीलों में आक्रोश, प्रशासन से सुरक्षा और स्पीडी ट्रायल की मांग गुड्डू अंसारी की हत्या की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में अधिवक्ता सदर अस्पताल और घटनास्थल पर जुट गए। वकीलों ने घटना पर आक्रोश जताते हुए कहा कि अगर अधिवक्ता ही सुरक्षित नहीं हैं तो आम लोगों की सुरक्षा की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। वकीलों ने प्रशासन से मांग की कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए और स्पीडी ट्रायल के जरिए दोषियों को कड़ी सजा दिलाई जाए। साथ ही कोर्ट जाने वाले अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए प्रभावी व्यवस्था की मांग की गई। कटिहार में दिनदहाड़े बीच बाजार में अपराधियों ने स्कूटी से कोर्ट जा रहे वकील की हत्या कर दी। आरोपियों ने सबसे पहले उन्हें घेरा फिर स्कूटी से गिराया और सड़क पर ही डंडे-लाठी से बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद चाकू से कई वार किए और फिर सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने वारदात को अंजाम सोमवार को हरिगंज चौक पर करीब सुबह 10 बजकर 15 बजे अंजाम दिया। मृतक की पहचान अजीमुद्दीन अंसारी उर्फ गुड्डू अंसारी के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावर हथियार लहराते हुए आराम से मौके से फरार हो गए। कुछ लोग अपनी जान बचाने के लिए दूर हट गए, जबकि कुछ ने पूरी वारदात का वीडियो मोबाइल में रिकॉर्ड किया। वकील की दिनदहाड़े हत्या से वकीलों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। वकीलों ने प्रशासन से अधिवक्ताओं की सुरक्षा बढ़ाने और आरोपियों के खिलाफ स्पीडी ट्रायल चलाकर कड़ी सजा दिलाने की मांग की है। पहले घटना से जुड़ी तस्वीरें देखिए… पत्नी का आरोप- पति की व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं थी मृतक अधिवक्ता की पत्नी निक्की खान ने बताया, उनके पति की किसी से व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं थी। पूरा विवाद मेरी ननद बीवी तबस्सुम जहां से जुड़ा था। तबस्सुम जहां रामपाड़ा मोहल्ले में रहती हैं। वहां पड़ोसी मोहम्मद मुजम्मिल उर्फ खोखा के साथ सार्वजनिक रास्ते की जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। पत्नी के अनुसार, विवादित जमीन न तो उनकी ननद की थी और न ही पड़ोसी की। यह गैर-मजरूआ रास्ते की जमीन थी। इसी जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। तीन माह पहले घर में घुसकर मारपीट-लूटपाट का आरोप निक्की खान के अनुसार, करीब तीन महीने पहले मोहम्मद मुजम्मिल उर्फ खोखा अपने परिजनों के साथ उनकी ननद के घर में घुसा था। वहां मारपीट और लूटपाट किए जाने का आरोप लगाया गया था। इस घटना को लेकर 31 जुलाई को प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। बहन के आवेदन पर तीन नामजद, अन्य अज्ञात पर केस अधिवक्ता हत्याकांड में मृतक की बहन के आवेदन पर पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। वकीलों में आक्रोश, प्रशासन से सुरक्षा और स्पीडी ट्रायल की मांग गुड्डू अंसारी की हत्या की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में अधिवक्ता सदर अस्पताल और घटनास्थल पर जुट गए। वकीलों ने घटना पर आक्रोश जताते हुए कहा कि अगर अधिवक्ता ही सुरक्षित नहीं हैं तो आम लोगों की सुरक्षा की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। वकीलों ने प्रशासन से मांग की कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए और स्पीडी ट्रायल के जरिए दोषियों को कड़ी सजा दिलाई जाए। साथ ही कोर्ट जाने वाले अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए प्रभावी व्यवस्था की मांग की गई।

