‘भास्कर समाधान’ बना जनमंच:सड़क, रोड लाइट्स, कचरा और सफाई हर वार्ड की समस्या, अधिकारी लापरवाह, कर्मचारी मस्त, जनता त्रस्त

‘भास्कर समाधान’ बना जनमंच:सड़क, रोड लाइट्स, कचरा और सफाई हर वार्ड की समस्या, अधिकारी लापरवाह, कर्मचारी मस्त, जनता त्रस्त

उदयपुर में ‘भास्कर समाधान’ लगातार आमजन की परेशानियों को पुरजोर तरीके से उठा रहा है। संबंधित विभागों के अधिकारियों तक इन समस्याओं के पहुंचने से समाधान भी जल्द हो रहे हैं। आमजन भी अपने वार्ड की शिकायतें पोस्ट कर अथॉरिटीज से जवाब मांग रहे हैं। पहले एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान पर काम जारी है… गलियों में खस्ताहाल रोड, राहगीर परेशान कैफ अली ने पटेल सर्किल, जवाहर नगर से टूटी रोड की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि किशनपोल में पुलिस चौकी के पास पूरी रोड ऊबड़–खाबड़ और टूटी पड़ी है। इससे आए दिन लोगों की गाड़ियों का नुकसान हो रहा है। कई बार शिकायत कर चुके। पूरा मॉनसून निकल गया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। दो महीने से खराब रोड लाइट, सुनवाई नहीं हिरण मगरी के गोकुल विलेज से दिलीप सिंह ने खराब रोड लाइट की समस्या पोस्ट कर समाधान की अपील की है। उन्होंने बताया कि हमारे एरिया में बीते दो माह से रोड लाइट खराब है। कई बार शिकायत कर चुके लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। अंधेरे के कारण स्थानीय रहवासियों को बहुत असुविधा हो रही है। इस समस्या का समाधान करवाएं। सीवरेज लाइन डाले दो साल बीते, रोड अब भी नहीं बनी शहर के सेंट्रल एरिया से कुलदीप मोची ने जर्जर टूटी सड़क की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि हमारे यहां वार्ड नंबर 46 में दो साल पहले सीवरेज लाइन डालने के लिए बनी बनाई रोड तोड़कर काम पूरा कर लिया गया। लेकिन सड़क को दोबारा नहीं बनाया गया। धूल–मिट्‌टी से लोग बहुत परेशान हैं। खाली प्लॉट में कचरा डालने से पनप रहे मच्छर उदयपुर के बेड़वास के डोयबा प्लाजा, तुलसी नगर से यशवंत लाहोटी ने खाली प्लॉट में कचरा डालने की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा है कि इस मलबे और खरपतवार के कारण आसपास डेंगू–मलेरिया के मच्छर पनप रहे हैं। निगम से अपील है कि वह इस खाली प्लॉट की सफाई करवाकर स्थानीय लोगों को राहत देने का काम करें। दैनिक भास्कर एप से लोगों को मिल रहा समाधान अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… अब एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली… ‘भास्कर समाधान’ पर पोस्ट के बाद सुलझी समस्या हिरण मगरी सेक्टर 5, अमाल का कांटा से अमित माधवानी ने एरिया स्ट्रीट लाइट खराब होने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने बताया था कि हमारी गली और मोहल्ले में रोड लाइट बीते दो दिन से बंद है। अंधेरे के कारण राहगीरों को बहुत असुविधा हो रही है। समस्या पोस्ट होने के बाद संबंधित विभाग ने समाधान करवा दिया है। जमादार मोहम्मद रशीद बने ‘पब्लिक के स्टार’ हिरण मगरी सेक्टर 11 निवासी अनूप जैन ने गंदगी की समस्या पोस्ट की थी। जिसमें लिखा था कि पीएचसी सेंटर के पीछे लंबे समय से गंदगी पड़ी थी और लोगों को बदबू में जीना पड़ रहा था। राहत की खबर है कि इस पर नगर निगम के वार्ड 15 के जमादार मोहम्मद रशीद ने मौके पर जाकर कचरा हटवाया और समाधान करवा दिया। पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकते हैं। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। ‘भास्कर समाधान’ से जुड़ीं ये खबरें भी पढ़िए… 1.कृष्णा कॉलोनी में पेयजल आपूर्ति हुई सुचारु:पानी, सफाई और कचरे की समस्याएं आई सामने, एईएन पूजा मौर्य आज बनी ‘स्टार ऑफिसर’ 2.केसरगंज में पेयजल आपुर्ति की समस्या का हुआ समाधान:सड़क पर जलभराव, जर्जर भवन, बिजली की तारों से टकराते पेड़ और खुले सीवरेज चैंबर की समस्याएं आई सामने 3. पंचशील नगर में सीवर टैंक की समस्या का हुआ समाधान:सीवरेज, स्ट्रीट लाइट, सफाई और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी परेशानी आई सामने 4.अजमेर में पृथ्वीराज पुरी से हाथीभाटा तक समस्याओं की तस्वीर:बिजली कनेक्शन में देरी से रुका निर्माण कार्य, कार्रवाई के बाद बदली कई इलाकों की स्थिति 5.एक्सईएन राकेश गहलोत बने ‘स्टार ऑफिसर’:अजमेर में एक साल से खुले चैम्बर की समस्या हुई हल, आना सागर की रोड लाइट भी सुधरीं, चूहों और बिजली के तारों की समस्या 6.चीफ हैल्थ इंस्पेक्टर रमेश बने ‘स्टार ऑफिसर’:अजमेर में 20 साल पुरानी पेयजल समस्या का समाधान, महीनों बाद सफाई होने से लोग खुश 7.‘भास्कर समाधान’: अधिकारियों तक सीधे पहुंच रही समस्या:नलों से आ रहा बदबूदार पानी, सीवर ओवरफ्लो, आश्रम क्षेत्र में बच्चों को काट रहे बेसहारा कुत्ते 8.भास्कर समाधान का असर; बेसहारा पशुओं की समस्या का निस्तारण:हाईटेंशन लाइन और पानी लीकेज से लोग परेशान, देवेन्द्र सिंह बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’ 9.‘भास्कर समाधान’: अधिकारी खुद करवा रहे सॉल्यूशन:दरगाह बाजार में नहीं सुधर रही सफाई व्यवस्था, 6 महीने से खराब हैंडपंप 10.कब होगी पानी की सप्लाई, मोबाइल पर मिलेगा अपडेट:‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट में समस्या सामने आने के बाद SE ने दिए निर्देश

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *