नवमनोनीत पदाधिकारियों ने कार्यभार संभाला

नवमनोनीत पदाधिकारियों ने कार्यभार संभाला

भास्कर न्यूज|​गुमला केशरवानी वैश्य समाज गुमला नगर इकाई की मासिक बैठक बस स्टैंड रोड स्थित मनोकामना शिव मंदिर प्रांगण में गरिमामय माहौल में आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ समाज के संरक्षकों, वरिष्ठ सदस्यों व नवमनोनीत पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से गोत्राचार्य कश्यप मुनि के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया गया। ​बैठक के दौरान सत्र 2026-27 के लिए मनोनीत सभी पदाधिकारियों को संपूर्ण समाज की गरिमामयी उपस्थिति में प्रमाण पत्र प्रदान कर विधिवत कार्यभार सौंपा गया। इस अवसर पर संगठन की मजबूती, सामाजिक एकजुटता और समाजहित में चलाए जाने वाले विभिन्न रचनात्मक कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। ​कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गुमला नगर इकाई के अध्यक्ष बजरंग केशरी ने कहा कि “संगठन की वास्तविक मजबूती समाज के प्रत्येक सदस्य की सक्रिय भागीदारी पर निर्भर करती है। उन्होंने नवनियुक्त टीम से समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का आह्वान करते हुए कहा कि पद के साथ बड़ी जिम्मेदारी भी आती है, जिसे सभी को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाना होगा। ​उपाध्यक्ष अजय केशरी ने कहा कि समाज की प्रगति के लिए आपसी सहयोग, भाईचारा और संगठनात्मक एकता अनिवार्य है। उन्होंने विशेष रूप से युवा पीढ़ी को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने तथा शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और सेवा कार्यों को प्राथमिकता देने पर बल दिया। कार्यक्रम के दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों में काफी उत्साह देखा गया। अंत में समाज की एकता और निरंतर प्रगति के संकल्प के साथ व गोत्र गुरु कश्यप मुनि के चित्र पर चढाए गए प्रसाद वितरण के साथ बैठक का समापन हुआ। बैठक में मंच संचालन नगर इकाई के सह सचिव हिमांशु केशरी ने किया। बैठक में गुमला केशरवानी वैश्य समाज नगर इकाई के संरक्षक दुर्गा प्रसाद केशरी, अरुण केशरी, प्रदीप केशरी, संजय केशरी, रमेश केशरी, सुनील केशरी, अनिल केशरी सहित अध्यक्ष बजरंग केशरी उपाध्यक्ष अजय केशरी, मनमोहन लाल केशरी, मनोज केशरी, सचिव विक्की केशरी, सह सचिव हिमांशु केशरी, मनीष कुमार केशरी, कोषाध्यक्ष उज्जवल केशरी सह कोषाध्यक्ष संतोष केशरवानी, मीडिया प्रभारी राहुल केशरी, विशाल केशरी मोहित केशरी अंकित केशरी केतन केशरी सहित संजय केशरी संजू, मिंटू केशरी, अभिषेक केशरी बिट्टू समेत समाज के महिला-पुरुष उपस्थित थे। भास्कर न्यूज|​गुमला केशरवानी वैश्य समाज गुमला नगर इकाई की मासिक बैठक बस स्टैंड रोड स्थित मनोकामना शिव मंदिर प्रांगण में गरिमामय माहौल में आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ समाज के संरक्षकों, वरिष्ठ सदस्यों व नवमनोनीत पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से गोत्राचार्य कश्यप मुनि के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया गया। ​बैठक के दौरान सत्र 2026-27 के लिए मनोनीत सभी पदाधिकारियों को संपूर्ण समाज की गरिमामयी उपस्थिति में प्रमाण पत्र प्रदान कर विधिवत कार्यभार सौंपा गया। इस अवसर पर संगठन की मजबूती, सामाजिक एकजुटता और समाजहित में चलाए जाने वाले विभिन्न रचनात्मक कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। ​कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गुमला नगर इकाई के अध्यक्ष बजरंग केशरी ने कहा कि “संगठन की वास्तविक मजबूती समाज के प्रत्येक सदस्य की सक्रिय भागीदारी पर निर्भर करती है। उन्होंने नवनियुक्त टीम से समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का आह्वान करते हुए कहा कि पद के साथ बड़ी जिम्मेदारी भी आती है, जिसे सभी को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाना होगा। ​उपाध्यक्ष अजय केशरी ने कहा कि समाज की प्रगति के लिए आपसी सहयोग, भाईचारा और संगठनात्मक एकता अनिवार्य है। उन्होंने विशेष रूप से युवा पीढ़ी को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने तथा शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और सेवा कार्यों को प्राथमिकता देने पर बल दिया। कार्यक्रम के दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों में काफी उत्साह देखा गया। अंत में समाज की एकता और निरंतर प्रगति के संकल्प के साथ व गोत्र गुरु कश्यप मुनि के चित्र पर चढाए गए प्रसाद वितरण के साथ बैठक का समापन हुआ। बैठक में मंच संचालन नगर इकाई के सह सचिव हिमांशु केशरी ने किया। बैठक में गुमला केशरवानी वैश्य समाज नगर इकाई के संरक्षक दुर्गा प्रसाद केशरी, अरुण केशरी, प्रदीप केशरी, संजय केशरी, रमेश केशरी, सुनील केशरी, अनिल केशरी सहित अध्यक्ष बजरंग केशरी उपाध्यक्ष अजय केशरी, मनमोहन लाल केशरी, मनोज केशरी, सचिव विक्की केशरी, सह सचिव हिमांशु केशरी, मनीष कुमार केशरी, कोषाध्यक्ष उज्जवल केशरी सह कोषाध्यक्ष संतोष केशरवानी, मीडिया प्रभारी राहुल केशरी, विशाल केशरी मोहित केशरी अंकित केशरी केतन केशरी सहित संजय केशरी संजू, मिंटू केशरी, अभिषेक केशरी बिट्टू समेत समाज के महिला-पुरुष उपस्थित थे।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *