गुमला| नगर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रावण दहन सह विजय मेला के आयोजन की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। रावण दहन समिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को पत्र सौंपा। इसमें आयोजन को शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए सहयोग की अपील की गई है। अध्यक्ष शंकर अग्रवाल, सचिव अनिकेत कुमार और कोषाध्यक्ष अमन आनंद ने बताया कि विजयादशमी के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में सनातन धर्मावलंबियों और आम लोगों की भारी भीड़ उमड़ती है। गुमला शहर के अलावा दूर-दराज के ग्रामीण और सुदूर क्षेत्रों से भी हजारों लोग परमवीर अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में रावण दहन देखने पहुंचते हैं। इतने बड़े पैमाने पर होने वाले इस आयोजन में सुरक्षा और कानून व्यवस्था सबसे महत्वपूर्ण पहलू हैं। पत्र के माध्यम से जिला प्रशासन से आग्रह किया गया है कि कार्यक्रम स्थल और पूरे शहर में विधि-व्यवस्था, ट्रैफिक नियंत्रण और सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए जाएं। इससे आने वाले श्रद्धालुओं और आम जनता को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। मौके पर गोपाल शर्मा, हरजीत सिंह, सुमित चीनू साबू और बबलू वर्मा उपस्थित थे। गुमला| नगर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रावण दहन सह विजय मेला के आयोजन की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। रावण दहन समिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को पत्र सौंपा। इसमें आयोजन को शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए सहयोग की अपील की गई है। अध्यक्ष शंकर अग्रवाल, सचिव अनिकेत कुमार और कोषाध्यक्ष अमन आनंद ने बताया कि विजयादशमी के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में सनातन धर्मावलंबियों और आम लोगों की भारी भीड़ उमड़ती है। गुमला शहर के अलावा दूर-दराज के ग्रामीण और सुदूर क्षेत्रों से भी हजारों लोग परमवीर अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में रावण दहन देखने पहुंचते हैं। इतने बड़े पैमाने पर होने वाले इस आयोजन में सुरक्षा और कानून व्यवस्था सबसे महत्वपूर्ण पहलू हैं। पत्र के माध्यम से जिला प्रशासन से आग्रह किया गया है कि कार्यक्रम स्थल और पूरे शहर में विधि-व्यवस्था, ट्रैफिक नियंत्रण और सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए जाएं। इससे आने वाले श्रद्धालुओं और आम जनता को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। मौके पर गोपाल शर्मा, हरजीत सिंह, सुमित चीनू साबू और बबलू वर्मा उपस्थित थे।

