यूजी में स्पॉट एडमिशन का एक और मौका, 6 से 8 अक्टूबर तक आवेदन

यूजी में स्पॉट एडमिशन का एक और मौका, 6 से 8 अक्टूबर तक आवेदन

किशनगंज | पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले अंगीभूत एवं संबद्ध कॉलेजों में स्नातक (यूजी) पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों पर विद्यार्थियों को प्रवेश का एक और मौका दिया गया है। विश्वविद्यालय की ओर से स्पॉट एडमिशन राउंड आयोजित किया जा रहा है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 6 से 8 अक्टूबर 2026 तक किए जा सकेंगे। पात्र अभ्यर्थियों की सूची 9 अक्टूबर को जारी होगी, जबकि प्रवेश प्रक्रिया 10 से 12 अक्टूबर तक चलेगी। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, जिन विद्यार्थियों को अब तक किसी कॉलेज में स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश नहीं मिला है, वे स्पॉट एडमिशन के लिए आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी अधिकतम 3 कॉलेज और 5 विषयों का विकल्प चुन सकेंगे। आवेदन के लिए अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा। प्रवेश केवल उपलब्ध रिक्त सीटों पर ही मिलेगा। पूर्व में किसी कॉलेज में यूजी में प्रवेश ले चुके विद्यार्थी इस प्रक्रिया के लिए पात्र नहीं होंगे। कॉलेजवार और विषयवार रिक्त सीटों की जानकारी संबंधित पोर्टल पर उपलब्ध रहेगी। विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों से निर्धारित अवधि में आवेदन करने और समर्थ/यूएमआईएस पोर्टल व पूर्णिया विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर नवीनतम जानकारी देखते रहने की अपील की है। मारवाड़ी कॉलेज के प्राचार्य ने भी विद्यार्थियों से स्पॉट एडमिशन का लाभ लेने की अपील की। किशनगंज | पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले अंगीभूत एवं संबद्ध कॉलेजों में स्नातक (यूजी) पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों पर विद्यार्थियों को प्रवेश का एक और मौका दिया गया है। विश्वविद्यालय की ओर से स्पॉट एडमिशन राउंड आयोजित किया जा रहा है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 6 से 8 अक्टूबर 2026 तक किए जा सकेंगे। पात्र अभ्यर्थियों की सूची 9 अक्टूबर को जारी होगी, जबकि प्रवेश प्रक्रिया 10 से 12 अक्टूबर तक चलेगी। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, जिन विद्यार्थियों को अब तक किसी कॉलेज में स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश नहीं मिला है, वे स्पॉट एडमिशन के लिए आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी अधिकतम 3 कॉलेज और 5 विषयों का विकल्प चुन सकेंगे। आवेदन के लिए अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा। प्रवेश केवल उपलब्ध रिक्त सीटों पर ही मिलेगा। पूर्व में किसी कॉलेज में यूजी में प्रवेश ले चुके विद्यार्थी इस प्रक्रिया के लिए पात्र नहीं होंगे। कॉलेजवार और विषयवार रिक्त सीटों की जानकारी संबंधित पोर्टल पर उपलब्ध रहेगी। विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों से निर्धारित अवधि में आवेदन करने और समर्थ/यूएमआईएस पोर्टल व पूर्णिया विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर नवीनतम जानकारी देखते रहने की अपील की है। मारवाड़ी कॉलेज के प्राचार्य ने भी विद्यार्थियों से स्पॉट एडमिशन का लाभ लेने की अपील की।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *