सफाई कराई, स्ट्रीट लाइट भी दुरुस्त:पार्षद पूजा शर्मा बनीं आज की ‘पब्लिक स्टार’; भोपाल में जिम्मेदारों तक पहुंचीं शिकायतें

सफाई कराई, स्ट्रीट लाइट भी दुरुस्त:पार्षद पूजा शर्मा बनीं आज की ‘पब्लिक स्टार’; भोपाल में जिम्मेदारों तक पहुंचीं शिकायतें

भोपाल के अलग-अलग वार्डों से सामने आ रही जनसमस्याओं के समाधान में दैनिक भास्कर एप का ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट लगातार प्रभावी साबित हो रहा है। इस मंच के जरिए नागरिक अपनी समस्याएं सीधे जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचा रहे हैं। शिकायत पोस्ट होने के बाद संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधि मामलों पर संज्ञान लेकर कार्रवाई कर रहे हैं, जिससे लोगों को राहत मिल रही है। वहीं, कई इलाकों में समस्याओं के समाधान का अभी इंतजार है। (आमजन से जुड़ी जनसमस्याएं और शहर की जमीनी हकीकत पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें…) वार्ड 20 की पार्षद पूजा शर्मा बनीं आज की “पब्लिक स्टार” पीर गेट क्षेत्र निवासी बिपिन ने सफाई व्यवस्था को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने लिखा कि सफाई कर्मचारी रात में झाड़ू लगाकर कचरे को किनारे कर देते हैं, लेकिन यह जगह कभी भी पूरी तरह साफ नहीं होती। सड़क किनारे कचरा जमा रहने से गंदगी की स्थिति बनी रहती है। शिकायत भास्कर समाधान पर सामने आने के बाद वार्ड 20 की पार्षद पूजा शर्मा ने मामले पर संज्ञान लिया और सफाई कराकर समस्या का समाधान कराया। एप से मिल रहा लोगों को समाधान नेहरू नगर: 10-12 दिन से बंद स्ट्रीट लाइट हुई दुरुस्त नेहरू नगर निवासी आदित्य ने गली की स्ट्रीट लाइट बंद होने की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने लिखा कि स्ट्रीट लाइट पिछले 10-12 दिनों से बंद थी, जिसके कारण रात में गली की सड़क पर अंधेरा पसरा रहता था और आने-जाने में परेशानी हो रही थी। शिकायत भास्कर समाधान पर सामने आने के बाद वार्ड 29 के पार्षद देवांशु कसाना ने मामले पर संज्ञान लिया और स्ट्रीट लाइट ठीक कराकर समस्या का समाधान कराया। झुकते बिजली पोल, सीवेज के गड्ढे और खराब सड़कों से परेशान रहवासी… आजाद नगर: बिजली के पोल झुके, शिकायतों के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई बारखेड़ा पठानी निवासी दीपक जायसवाल ने क्षेत्र में झुक रहे बिजली के पोल को लेकर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने लिखा कि कॉलोनी के लोगों ने बिजली विभाग में शिकायत की है, लेकिन अब तक कोई जवाब नहीं मिला। क्षेत्र में तीन बिजली के पोल झुके हुए हैं। इससे हादसे का खतरा बना रहता है। सलैया एक्सटेंशन: सीवेज लाइन का गड्ढा खुला, बदबू से परेशान रहवासी सलैया एक्सटेंशन क्षेत्र निवासी दीपक मालवीय ने सीवेज लाइन के लिए खोदे गए गड्ढे की शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने लिखा कि यहां सीवेज लाइन का गड्ढा खुदा हुआ है, जिसमें गंदा पानी भर रहा है। इससे बदबू बहुत ज्यादा आ रही है और दुर्घटना की संभावना बनी हुई है। सड़कों की बदहाली से परेशान रहवासी, बार-बार शिकायत के बाद भी राहत नहीं क्षेत्र निवासी मनीष श्रीवास्तव ने इलाके की खराब सड़कों को लेकर शिकायत दर्ज कराई है। उनका कहना है कि भोपाल शहर की सीमा में रहने वाले लोगों को ऐसी सड़कों से गुजरना पड़ रहा है, जिनकी स्थिति ग्रामीण रास्तों से भी खराब है। उन्होंने यह भी कहा कि शहर में कई अच्छी और सही सड़कों पर बार-बार दोबारा सड़क बनाई जा रही है, जबकि उनके क्षेत्र की खराब सड़क की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा। स्ट्रीट लाइट बंद होने से रात में अंधेरा, बुजुर्गों और बच्चों को भी परेशानी शिकायतकर्ता दीपक खटके ने स्ट्रीट लाइट बंद होने की शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने लिखा कि उनके क्षेत्र में पिछले काफी दिनों से स्ट्रीट लाइट बंद पड़ी हुई है। इस संबंध में कई बार बिजली घर में शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अभी तक स्ट्रीट लाइट को ठीक नहीं किया गया। क्षेत्र में बुजुर्ग और बच्चे भी रहते हैं, जिन्हें रात में आने-जाने में विशेष परेशानी और असुरक्षा महसूस होती है। पब्लिक को आवाज देने का सबसे बड़ा डिजिटल प्लेटफॉर्म दैनिक भास्कर एप का ‘भास्कर समाधान’ देश का पहला ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी अपने क्षेत्र की सिविक समस्याएं सीधे पोस्ट कर सकते हैं। यह मंच आमजन और प्रशासन के बीच प्रभावी संवाद का माध्यम बन चुका है। एप को यूजर्स के लिए सरल बनाया गया है और इसमें कई उपयोगी फीचर्स जोड़े गए हैं। समस्या का समाधान होने पर यूजर्स इसकी जानकारी भी एप पर अपडेट कर सकते हैं। अधिकारी भी बता सकेंगे, क्या कार्रवाई की इस प्लेटफॉर्म पर संबंधित अधिकारी भी अपनी कार्रवाई की जानकारी साझा कर सकेंगे। शिकायत सीधे संबंधित विभाग तक पहुंचेगी। अधिकारी मैप पर लोकेशन देखकर मौके पर कार्रवाई कर सकेंगे और समाधान होने पर शिकायतकर्ता को एप के माध्यम से इसकी जानकारी भी दे सकेंगे। आवश्यकता पड़ने पर अधिकारी शिकायतकर्ता से सीधे संपर्क भी कर सकेंगे। ‘भास्कर समाधान’ बदलाव की दिशा में सकारात्मक पहल ‘भास्कर समाधान’ का उद्देश्य शहर के हर कोने से लोगों की समस्याओं को रियल टाइम में प्रशासन तक पहुंचाना है, ताकि आमजन और प्रशासन के बीच बेहतर संवाद स्थापित हो सके। यह मंच लोगों को अपनी बात सीधे जिम्मेदारों तक पहुंचाने और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में प्रभावी भूमिका निभा रहा है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *