छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में पुलिसकर्मी की बेटी पर एसिड अटैक हुआ है। 22 साल की छात्रा आमापारा लाइब्रेरी से पढ़ाई कर घर लौट रही थी, तभी सिंचाई कॉलोनी में एक युवक ने उस पर एसिड डाल दिया। एसिड से उसके शरीर का दाहिना हिस्सा और आंख-चेहरा बुरी तरह झुलस गया है। उसे तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर कर दिया गया है। आरोपी युवक CCTV में भागते हुए नजर आया है। कोंडागांव में 2 संदिग्धों को महिंद्रा बस से पकड़ा गया है, जिसमें एक महिला भी शामिल है। घटना बालोद थाना इलाके के आमापारा आत्मानंद स्कूल के सामने की है। देखिए ये तस्वीरें- तेज जलन से चिल्लाने लगी, लोगों ने पहुंचाया अस्पताल जानकारी के मुताबिक छात्रा MA की पढ़ाई पूरी कर चुकी है। अभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही है। सोमवार दोपहर 12:30 को वह लाइब्रेरी से पढ़ाई कर घर लौट रही थी। इसी दौरान एक युवक ने उस पर एसिड डाल दिया। एसिड पड़ते ही छात्रा तेज जलन से चिल्लाने लगी। आसपास मौजूद लोगों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के अनुसार, छात्रा के शरीर का दाहिना हिस्सा बुरी तरह झुलस गया है। चेहरे और आंख के आसपास भी जली है। पीड़िता बालोद शहर में पदस्थ एक पुलिसकर्मी की बेटी बताई जा रही है। कोंडागांव को 2 संदिग्धों को पकड़ा गया घटना के बाद आरोपी युवक पैदल ही आमापारा केनाल की ओर भाग गया था। कोंडागांव पुलिस के इंस्पेक्टर सौरभ उपाध्याय ने बताया कि बालोद पुलिस से मिली सूचना के आधार पर एसिड अटैक के मामले में 2 संदिग्धों को महिंद्रा बस से पकड़ा गया है। दोनों को लेकर बालोद पुलिस को सूचना दे दी गई है। पुलिस अब दोनों से पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार छात्रा पर हमला किस वजह से किया गया और वारदात में किस प्रकार के पदार्थ का इस्तेमाल हुआ, इसकी जानकारी जांच के बाद सामने आएगी। बालोद पुलिस मामले का विस्तृत खुलासा करेगी। ………………….. एसिड अटैक से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… कांवड़ यात्रा में महिला पर एसिड अटैक, चेहरा जला: 2 बच्चे भी झुलसे, बात नहीं करने से नाराज था युवक, बैटरी के केमिकल से हमला छत्तीसगढ़ के दुर्ग में सोमवार को कांवड़ यात्रा पर जा रही महिला पर युवक ने एसिड फेंक दिया, जिससे उसका चेहरा झुलस गया। इस दौरान 2 बच्चें भी एसिड की चपेट में आ गए। महिला को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामला नंदिनी नगर थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर

