छतरपुर में बच्चे को बाइक ने मारी टक्कर:सिर में गंभीर चोट, पैर की हड्डी दो जगह से टूटी, भागने की कोशिश कर रहा आरोपी पकड़ाया

छतरपुर में बच्चे को बाइक ने मारी टक्कर:सिर में गंभीर चोट, पैर की हड्डी दो जगह से टूटी, भागने की कोशिश कर रहा आरोपी पकड़ाया

छतरपुर के ढिलापुर गांव में सोमवार शाम तेज रफ्तार बाइक ने 11 वर्षीय किशोर पारस प्रजापति को टक्कर मार दी। हादसे में पारस के सिर में गंभीर चोट आई है। उसके पैर की हड्डी दो जगह से टूट गई। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पारस किराना दुकान से सामान लेकर घर जा रहा था, तभी बाइक चालक ने उसे टक्कर मार दी। घायल किशोर का इलाज जारी बाइक चालक अपने साथ दो बच्चों को बैठाकर ले जा रहा था। हादसे के बाद वह भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन बाइक पर बैठे बच्चे भी घायल हो गए, जिससे वह पकड़ा गया। लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस को सौंपा। ओरछा रोड थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की जांच शुरू कर दी है। घायल किशोर का इलाज जारी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *